लड़कियों को इंप्रेस करने के लिए लुक का रखें खास ध्यान

अक्सर लड़की को इंप्रेस करने के लिए लड़के जी तोड़ मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें रिजेक्शन का ही सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से बहुत बार तो उनका मनोबल भी काफी डाउन हो जाता है। कई बार तो उनको ये समझ ही नहीं आता कि आखिर उनके रिजेक्शन की वजह क्या थी। ज्यादातर लड़कों के रिजेक्ट होने की वजह उनका खराब और बिगड़ा हुआ लुक होता है।

ऐसे में अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो अपने लुक को सही से मैंटेन करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें हर लड़के को फॉलो करना चाहिए। अगर आप किसी को इंप्रेस करना चाहते हैं तो भी और अगर नहीं करना चाहते हैं तो भी इन बातों को अपने जहन में अवश्य रखें। ताकि आपको देखकर लोग आपकी पर्सनैलिटी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएं। 

फेसवॉश के इस्तेमाल से खिलेगा चेहरा

अक्सर लड़के चेहरा धोने के लिए सिर्फ साबुन का इस्तेमाल करते हैं। साबुन चेहरे की त्वचा को काफी हार्श बना देती है। ऐसे में चेहरा धोने के लिए अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही फेसवॉश का इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा ज्यादा अच्छे से साफ होगा और खिल उठेगा। 

दाढ़ी रहनी चाहिए सेट

लंबी और बढ़ी हुई दाढ़ी आपके लुक को खराब कर सकती है। ऐसे में अपनी दाढ़ी को हमेशा सही से सेट करा कर रखें।  अगर आपके चेहरे पर क्लीन शेव रखना पसंद है तो दाढ़ी को हमेशा हटाकर ही रखें। इससे भी आपके लुक पर काफी प्रभाव पड़ सकता है। 

सही हो हेयर कट

बहुत से लड़के अक्सर ट्रेंड के हिसाब से हेयर कट करा लेते हैं, लेकिन हर हेयर कट हर किसी पर अच्छा नहीं लगता। अच्छा दिखने के लिए आपको सही हेयर कट की बेहद जरूरत है। बिखरे बाल और खराब हेयर कट आपके लुक को खराब कर सकता है। 

नाखून हों साफ

अगर आपके नाखून गंदे होंगे तो इससे आपका लुक खराब हो सकता है। गंदे नाखून किसी को भी पसंद हीं आते हैं। इसकी वजह से न सिर्फ लड़कियां बल्कि बाकी लोग भी आपके दूर जा सकते हैं। ऐसे में हमेशा अपने नाखूनों को हमेशा छोटा और साफ रखें। 

टैनिंग से रहें दूर

ज्यादातर लड़के सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से कतराते हैं, जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। मौसम चाहे कोई सा भी हो, सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। सनस्क्रीन आपको टैनिंग और सनबर्न से बचा सकती है। अगर आपके हाथ दो रंग के होंगे तो इससे आपका लुक खराब दिखेगा।

हल्का परफ्यूम है जरूरी

लड़कों को काफी ज्यादा पसीना आता है। ऐसे में हमेशा परफ्यूम का इस्तेमाल अवश्य करें। परफ्यूम इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें कि ये ज्यादा तेज खूशबू वाला नहीं होना चाहिए। परफ्यूम में से हमेशा हल्की खूशबू ही आनी चाहिए। ज्यादा तेज खूशबू बाला परफ्यूम आपके आस-पास के लोगों को परेशान कर सकता है। 

Back to top button