सुषमा स्वराज ने कहा – आसान नहीं H1B1वीजा खत्म करना, कश्मीर पर समझौता भूल जाइए

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर विदेश मंत्रालय के कामों की जानकारी दी। कहा आज हमारे पीएम की गिनती दुनिया के नेताओं में होती है। घरेलू मामलों में विदेश मंत्रालय सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

सुषमा ने कहा की भारत की लोकप्रियता बढ़ी है। भारत का प्रभुत्व बढ़ा है। सुषमा ने कहा कि H1B1 वीजा पर कहा कि यह मसला चिंता का विषय है जिन्हें कार्यकारी आदेश के तहत नहीं बनाया जा सकता है। वहीं सुषमा ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग हैं समझौते का सवाल ही नहीं। सुषमा ने कहा कि हम बहुत स्पष्ट हैं कि पाकिस्तान के साथ बातचीत में कोई तीसरी पार्टी नहीं है।
यह भी पढ़ें: 10 जुलाई से NEFT करना होगा आसान, जानें काम की ये 5 बातें…
उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बीते तीन साल में करीब 80 हजार भारतीयों को सफलतापूर्वक भारत लाया गया। पासपोर्ट प्रकिया को सरल बनाया गया है।
पश्चिम एशियाई देशों के साथ भारत के संबध बेहतर हुए हैं।उन्होंने कहा कि दुनिया में भारतीय नागरिकों का सम्मान बढ़ा है। वहीं सुषमा ने विदेश राज्य मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहतर काम किया है।





