10 जुलाई से NEFT करना होगा आसान, जानें काम की ये 5 बातें…

नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) करना 10 जुलाई से बेहद ही आसान होने वाला है। 10 जुलाई 2017 से एनईएफटी की प्रक्रिया पहले के मामले में फास्ट होगी। सोमवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एनईएफटी की सर्विस में 10 जुलाई से होने वाले बदलावों के बारे में जानकारी दी। तो आइए जानते हैं आपके काम की 5 बातें।

10 जुलाई से NEFT करना होगा आसान, जानें काम की 5 बातें
10 जुलाई से आधे घंटे की अंतराल से एक दिन में एनईएफटी करने की संख्या 23 हो जाएगी। फिलहाल 8 बजे सुबह से 7 बजे शाम तक 12 एनईएफटी की सुविधा है।
एनईएफटी करने का समय 8 बजे सुबह से 7 बजे शाम तक होगी।
अगर किसी कारणवश लाभार्थी के खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो पाता है तो 2 घंटे के भीतर भेजने वाले के खाते में पैसे वापस आ जाएंगे।
आरबीआई ने भले ही कहा है कि एनईएफटी पहले से फास्ट होगी, लेकिन यह संबंधित बैंक पर भी निर्भर करता है। यह भी हो सकता है कि अलग-अलग बैंकों की एनईएफटी स्पीड अलग-अलग हों।
NEFT के लिए लगने वाला चार्ज तमाम बैंकों द्वारा लिए फिलहाल लिए जा रहे इंटरनेट बैंकिंग के मुकाबले कम होगा।
एनईएफटी के जरिए पैसे ट्रांसफर करने की कोई न्यूनतम राशि नहीं होगी।





