पाकिस्तान का ‘स्पेशल नाश्ता’ देख आ जाएगी उल्टी! गंदे हाथों से शख्स ने तोड़ी रोटी

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के हालात ऐसे हैं कि अब वहां पर लोगों का खाना-पीना भी मुश्किल हो गया है. महंगाई इतनी ज्यादा है कि आए दिन महंगी सब्जियों की खबरों आती रहती हैं. ऐसे में जो वहां के गरीब लोग हैं, वो ऐसा खाना खाने पर मजबूर हैं, जिसे देखकर ही किसी को भी उल्टी आ जाएगी. हाल ही में पाकिस्तान के स्पेशल नाश्ते (Pakistan summer special nashta viral video) का वीडियो वायरल हो रहा है. जिस शख्स ने वीडियो पोस्ट किया, उसने बताया कि वहां पर गर्मी के दिनों में ये स्पेशल नाश्ता मिलता है. मगर उसे जिस तरह से बनाया जा रहा है, वो काफी घिनौना है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @kpfooddiaries.official_ पर हाल ही में एक वीडियो (Pakistani man sell unhygienic food viral video) पोस्ट किया गया है जो पाकिस्तान के पेशावर का है. इस वीडियो में गर्मी के दिनों में मिलने वाले एक नाश्ते को दिखाया गया है. हर शहर का खान-पान अलग है, कहीं नाश्ते में पोहा खाया जाता है तो कहीं दही जलेबी…वैसे ही पेशावर में गर्मी के दिनों में स्पेशल नाश्ता मिलता है, मकई की रोटी, दही और साग. इस नाश्ते में समस्या नहीं है, जाहिर कि लोगों को ये भेजन पसंद आता होगा, इसी वजह से वहां बिकता है.

पाकिस्तान में मिलता है ये नाश्ता
पर पूरी समस्या है उसे बेचने के तरीके से. वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिल्कुल भी साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा गया है. पहला तो ये कि शख्स जमीन पर बैठकर इस नाश्ते को बेच रहा है. दूसरा ये उसके खाने के आसपास कई मक्खियां भिनभिनाती नजर आ रही हैं. उसके बाद जब वो रोटी तोड़कर कटोरे में डालता है, तो उसके हाथ भी गंदे दिखाई पड़ते हैं. फिर वो रोटी में दही मिलाता है, साग मिलाता है और खाने को दे देता है. ये देखकर आपको जरूर उल्टी महसूस होने लगेगी!

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 77 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि पाकिस्तान में स्वच्छता गैरकानूनी है. वहीं एक ने कहा कि जैसे लोग, वैसा खाना! हालांकि, एक भारतीय शख्स ने कहा- “कुछ लोगों को ये खाना बहुत गंदा लग रहा है, लेकिन जब पेट में आग लगती है न तो यही अमृत समान लगता है!”

Back to top button