कार के साथ फोटो खींच रहा था अपाहिज लड़का, तभी आ गया गाड़ी का मालिक, फिर जो हुआ

इंसान अमीर हो या न हो, उसके अंदर इंसानियत जरूर होनी चाहिए, क्योंकि यही एक भाव है, जो इस दुनिया को बचा सकता है. हम अक्सर गरीबों या अपाहिजों को देखकर उनसे पीछा छुड़ाना चाहते हैं, उनसे दूर भागते हैं, पर हम ये नहीं सोचते कि वो भी तो इंसान हैं, उनकी भी कुछ ख्वाहिशें होंगी, जिसे वो पूरा नहीं कर पाते होंगे. अगर हम उन्हें खुशी के दो पल दे सकें, तो ये इंसानियत की जीत होगी. ऐसा ही एक शख्स ने भी किया, जब उसने देखा कि उसकी महंगी स्पोर्ट्स कार के साथ एक गरीब अपाहिज लड़का (Handicapped man click photo with car) फोटो खिंचवा रहा है. उसने जो किया, वो देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे.

इंस्टाग्राम यूजर रवि कुमार एक कंटेंट क्रिएटर हैं. वो सोशल मीडिया पर 365 गुड डे चैलेंज कर रहे हैं. यानी वो हर दिन कोई नेक काम करते हैं और उसका वीडियो पोस्ट करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक गरीब व्यक्ति (Poor man click photo with sports car) के सपनों को पूरा किया. उन्होंने देखा कि उनकी पीली कार के सामने खड़े होकर एक अपाहिज और गरीब व्यक्ति फोटो खींच रहा है. ये वीडियो दिखने से स्क्रिप्टेड लग रहा है जिसे जागरूक करने के उद्देश्य से बनाया गया होगा, मगर इसके जरिए जो संदेश दिया जा रहा है, वो बेहद खूबसूरत है.

स्पोर्ट्स कार में शख्स को बैठाया
जब रवि कुमार कार के पास पहुंचते हैं, तो देखते हैं कि शख्स कार के साथ सेल्फी ले रहा है. उन्हें उसे देखकर दया आ गई, जिसके बाद उन्होंने उस आदमी की पहले तो खुद फोटो खींची और फिर उसे अपनी कार में बैठा लिया. कार में बैठा ने के बाद वो उसे ड्राइव पर भी ले गए. पूरे रास्ते शख्स बेहद खुश नजर आया. उसे देखकर लग रहा था जैसे उसकी जिंदगी का सपना पूरा हो गया. उसकी आंखों में आंसू आ गए और उसे रोता देख रवि कुमार भी भावुक हो गए.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 7 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि रवि ने बहुत अच्छा काम किया. जबकि एक ने कहा कि असली मर्द तो यही है. वहीं एक ने कहा कि ये वीडियो देखकर तो पुरुष भी भावुक हो गए होंगे.

Back to top button