बस में बैग हटाकर खुद बैठना चाहिए थी गर्भवती, महिला ने किया इनकार तो सैनिक से हुई झड़प

अगर आप सोचते हैं कि सोशल मीडिया पर केवल फनी या खुद को मशहूर करने वाले वीडियो ही  शेयर किए जाते हैं तो ऐसा नहीं हैं. जहां कुछ वीडियो दिल को छू लेने वाले होते हैं कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जो हमें कुछ ना कुछ अच्छी सीख भी देकर जाते हैं. ऐसा ही एक वायरल वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें हमें यह पता चलता है कि हमारे अनुभव हम पर हावी होकर हमें गलत बर्ताव करने पर भी मजबूर हो जाते हैं. और हमें ऐसा नहीं करना चाहिए.  आपको अगर ये बेकार या अजीब से बात लग रही हो तो आपको ये वीडियो एक बार जरूर देखना चाहिए.

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस अनूठे वीडियो में एक महिला बस में अपने सहयात्रियों को बहुत ही ज्यादा इरिटेट कर रही है, परेशान कर रही है, जिससे देखने वाले तक खीज महसूस करते हैं.  वह पहले एक गर्भवती महिला को अपने पास की सीट पर बैठने नहीं दे रही है, लेकिन पीछे बैठा सैनिक नाराज हो कर उसका बैग फेंक कर उससे कहता है कि उसे सीट पर महिला को बैठने देना चाहिए.

यहीं से लंबी बहस शुरू हो जाती है जिससे सैनिक पहले तो गर्भवती महिला को अपनी सीट देता है फिर उस नाराज महिला से बहस करता है कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए, शुरू में तो बैग वाली महिला भी सैनिक से खूब बहस करती है और सैनिक के बैग फैंकने पर खासी नाराज हो जाती है.  इस पर सैनिक बताता है कि वह सबके लिए, और देश के लिए काम कर रहा है.

बैग वाली महिला कुछ देर बाद इमोशनल हो जाती है और बताती है कि उसका दिन बहुत खराब था और वह सैनिक और गर्भवती महिला दोनों से माफी मांगती है. एक शख्स ने वीडियो बनाकर इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “शेयर करने लायक, कभी-कभी हमारा दिन खराब होता है लेकिन हमें इसका असर दूसरों के साथ अपने व्यवहार पर नहीं पड़ने देना चाहिए। प्यार को आगे बढ़ने दें!! हम एक-दूसरे से रोज़ सीखते हैं.”

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं. कमेंट सेक्शन में जहां कुछ लोगों ने इसे खूब पसंद किया है और सैनिक की भी तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों ने बैग वाली महिला को एक्टर करार दिया है. वहीं कुछ लोगों ने इस पूरे वीडियो को ही एक्टिंग का हिस्सा बताया है. एक यूजर ने सवाल उठाया है कि जब बस चल ही नहीं रही थी और कई और भी सीटें खाली थीं तो इतना हंगामा क्यों? लेकिन अधिकांश लोगों ने संदेश को पसंद किया है.

Back to top button