बेहद खतरनाक देश घूमने गई लड़की, गुफाओं में रह रहे थे लोग, जैसे ही घुसी अंदर

दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां की आंतरिक समस्याओं की वजह से वहां पर टूरिस्ट्स के लिए सफर करना खतरनाक हो सकता है. अफगानिस्तान भी उन्हीं देशों में से एक है. तालिबान के शासन के बाद से बहुत से लोग वहां जाना नहीं चाहते, पर कई कंटेंट क्रिएटर्स हिम्मत कर के तालिबान पहुंच जाते हैं. ऐसी ही एक विदेशी लड़की भी अफगानिस्तान (People living in caves Afghanistan) पहुंच गई. वहां वो एक पहाड़ी इलाके में घूम रही थी जब उसे कई गुफाएं नजर आईं. गुफा में लोग रह रहे थे. जब वो उनमें से एक औरत के घर के अंदर घुसी, तो उसने जो नजारा देखा, वो देखकर उसके होश उड़ गए.
वैलेरी (@journeyious) एक सोलो ट्रैवलर हैं जो दुनिया घूमना चाहती हैं. फिलहाल में मंगोलिया यात्रा पर हैं. पर कुछ महीनों पहले वो अफगानिस्तान घूमने गई थीं. वहां पर एक पहाड़ी इलाके में सैकड़ों साल पुराने खंडहरों, पहाड़ों को देखने गई थीं. लौटते वक्त अचानक उन्हें पहाड़ों में बनी गुफाएं (Girl get inside cave house viral video) नजर आईं. जैसे ही वो उसके पास पहुंचीं, वो ये देखकर हैरान हो गईं कि उन गुफाओं में लोग रह रहे थे. ये गुफाएं भी सैकड़ों साल पुरानी हैं.
गुफाओं में रहते दिखे लोग
उनमें लोग रहे थे, जिनमें औरतें और बच्चे भी शामिल थे. उन लोगों में से एक अफगान परिवार ने वैलेरी को अपने घर के अंदर आमंत्रित किया. जब वो अंदर घुसीं, तो नजारा देखकर उन्हें काफी हैरानी हुई. वो इसलिए क्योंकि गुफा में कोई सुख-सुविधा नहीं थी. सबसे पहले तो दरवाजे की जगह उन्होंने पन्नी से पर्दा बनाया था. गुफा में एक गैस स्टोव था, पतला गद्दा रखा था, साथ ही उन लोगों ने कुरान रखी थी. गुफा में पानी की व्यवस्था नहीं थी और न ही हीटर था. ये लोग ठंडी, गर्मी में भी इसी गुफा में रहते थे, जो उनके लिए काफी मुश्किल था. वैलेरी ने कहा कि इन लोगों के घर को देखना अनोखा अनुभव तो था, पर ये देखकर दुख भी हो रहा था कि लोग महंगी गाड़ियां और फैंसी बैग खरीदना चाहते हैं, पर ऐसे लोग सिर्फ अपनी जिंदगी जीने की कोशिश में लगे हैं. वैलेरी ने उन्हें आटा खरीदने के लिए पैसे दिए.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 13 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि आखिर ये लोग टॉयलेट कहां जाते होंगे. एक ने कहा कि हम लोग पूंजिवाद में इतना ज्यादा घुल-मिल गए हैं कि हमारे अंदर से इंसानियत खत्म हो चुकी है. एक ने कहा कि वो लोग शहरी लोगों से ज्यादा स्वस्थ और खुश होंगे.





