एक्शन मोड़ में नगर निकाय मंत्री सुभाष सुधा

नगर निकाय मंत्री सुभाष सुधा लगातार एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं। अब नगर निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने फरीदाबाद के नगर निगम में तैनात एक्सईएन (XEN) को सस्पेंड कर दिया। चीफ इंजीनियर बीरेन्द्र करदम को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि नगर निकाय मंत्री को काम में लापरवाही की लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद नगर निगम में तैनात XEN ओम दत्त को सस्पेंड किया गया। 

बता दें कि हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बुधवार रात 8 बजे रोहतक नगर निगम में छापा मारा था। उन्होंने रात को दफ्तर दोबारा खुलवाकर रिकॉर्ड की जांच की थी। इसके लिए घर जा चुके कर्मचारियों और अधिकारियों को वापस बुलवाया था। इस चैकिंग के दौरान सुभाष सुधा के साथ पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी थे। वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को किसी भी काम के लिए चक्कर ना लगाने पड़ें।

Back to top button