बक्से जैसे छोटे घर में रहती है लड़की, सिर उठाकर चलना भी है नामुमकिन

आजकल के वक्त में अच्छा घर मिलना बेहद मुश्किल है. किराये के मकान तो फिर भी लोगों को मिल जाएं, पर जब घर को खरीदने की बारी आती है, तो लोगों को अपने सिर पर लोन का बोझ झेलना पड़ता है. फिर उन्हें ये भी सोचना पड़ता है कि घर कैसे इलाके में, कितना सुरक्षित है. इन सब समस्याओं से बचने के लिए अमेरिका की एक लड़की (USA girl live in tiny home) ने चलते-फिरते मकान को अपना घर बना लिया. पर इस घर के साथ भी कई तरह की समस्याएं हैं. ये घर बक्से जैसा छोटा है, उसमें टायर लगे हैं और उसके बेडरूम की छत इतनी नीची है कि वो उसमें सिर उठाकर, सीधे भी नहीं चल पाती है.
द सन वेबसाइट के अनुसार टेक्सास के ह्यूस्टन (Houston,Texas) में रहने वाली ब्रेशा (Bresha Jeanae) एक कंटेंट क्रिएटर हैं. टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं. वो एक बेहद छोटे मकान में रहती हैं और अपने सोशल मीडिया पर घर (Girl live in RV home) के रेनोवेशन से जुड़े वीडियोज, साथ ही अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियोज पोस्ट करती हैं. उनके घर को देखकर आपको बहुत हैरानी होगी, क्योंकि वो किसी बक्से की तरह छोटा सा है. दरअसल, वो जिस घर में रहती हैं, वो एक गाड़ी है, या यूं कहें कि वैन के पीछे लगने वाली ट्रॉली है, जिसमें लोग सामान भर लेते हैं. इन वैन को RV (Recreational Van) कहा जाता है.
घर की छत बेहद नीची है
उन्होंने खुद ही इस वैन को खरीदा, और फिर उसे पूरी तरह अपने हिसाब से रेनोवेट करवाया. पर हैरनी इस बात की है कि वैन के निचले हिस्से में काफी स्पेस है, वहां वो सिर उठाकर आसानी से चल सकती हैं. इस वजह से उस एरिया को उन्होंने लिविंग रूम, या फिर अपने वीडियोज बनाने के लिए रखा है. अपने बेडरूम को उन्होंने वैन के ऊपरी हिस्से पर बनाया है. ऊपरी हिस्से की छत इतनी नीची है कि वो बेडरूम में सीधी भी नहीं खड़ी हो पाती हैं. उन्हें झुककर ही चलना पड़ता है.
इस वजह से नहीं ऊंची करवा रहीं घर की छत
बहुत से लोगों ने उनके वीडियोज पर सवाल किया कि आखिर वो अपने मकान की छत को ऊंचा क्यों नहीं करवा लेती हैं, जिससे वो आसानी से बेडरूम में चल सकें. तब ब्रेशा ने इस राज से पर्दा उठाया और बताया कि वो एक आरवी होम में रहती हैं, जिसका क्षेत्रफल 309 स्क्वेयर फीट ही होना चाहिए. इस तरह वैन पर लोगों को प्रॉपर्टी टैक्स नहीं देना पड़ता है. अगर उन्होंने छत ऊंची करवाई, तो उनका घर, आरवी वैन की कैटेगरी में नहीं आएगी और उन्हें घर के लिए प्रॉपर्टी टैक्स देना पड़ेगा.





