दर्जनभर मुर्गी के अंडों के बराबर है ये ‘बाहुबली’ अंडा, भर जाएगा पूरे परिवार का पेट

दुनिया भर में नाश्ते के तौर पर ज्यादातर लोग अंडा या उससे बनी हुई डिशेज़ पसंद करते हैं. इसे पोषण से भरपूर आहार माना जाता है. तमाम लोगों की नाश्ते की प्लेट में अंडा ज़रूर होता है क्योंकि ये पोषण से भरपूर होता है. क्या आपने सोचा है कि कभी ऐसा भी अंडा हो सकता है, जिसे एक बार उबाला जाए तो पूरे परिवार का पेट भर जाए.

चलिए आपको हम एक ऐसे ही अंडे के बारे में बताते हैं. जो एक मुर्गी के औसत अंडों से 12 गुना ज्यादा पोषक होता है. हरे रंग के मार्बल जैसा दिखने वाला ये अंडा जितना खूबसूरत है, उतना ही वज़नदार भी है. अगर इसे डेढ़ घंटे उबालने का धैर्य आपने दिखा दिया, तो पूरा परिवार एक ही अंडे में अपना नाश्ता खत्म कर लेगा.

12 मुर्गी के अंडों के बराबर एक अंडा
मुर्गी के अंडों को उबलने में मुश्किल से 8-10 मिनट का समय लगता है लेकिन ये अंडा डेढ़ घंटे में उबलता है. ऑमलेट बनाया जाए, तो भी इतना ही वक्त लग जाता है लेकिन ये 5-6 लोगों के नाश्ते के लिए काफी है. वीडियो में आप इस अंडे को पकते हुए देख सकते हैं. ये एमू नाम के पक्षी का अंडा है, जिसका वज़न आधा से एक किलो तक हो सकता है.

वीडियो देख हैरान हुए लोग
इस दिलचस्प वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @wonderofscience नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. किसी को अंडे का रंग पसंद आया तो कोई ये जानने में दिलचस्पी ले रहा था कि इसका टेस्ट कैसा है. वहीं कुछ लोगों ने इस तरह पक्षी के अंडे को खाने को जीव हत्या कहा है.

Back to top button