विदेशी लड़की पहुंची भारत, सड़क पर घूम-घूमकर खाए गोलगप्पे-दही भल्ले

भारतीयों को गोलगप्पे, दही-भल्ले, समोसे, जलेबी जैसे तमाम स्ट्रीट फूड्स बहुत पसंद होते हैं. पर क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे चटपटे, मसालेदार, स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड्स को विदेशी लोग कितना पसंद करेंगे? हाल ही में नॉर्वे की एक ट्रैवल व्लॉगर भारत घूमने आई और उसने यहां पर हमारे फेमस स्ट्रीट फूड्स (Norway girl taste Indian street food) को ट्राय किया. उसके बाद उसने उन खानों को रेटिंग भी दे डाली. जब आप उसका ये वीडियो देखेंगे, तो पता चलेगा कि विदेशियों की हमारे खानों को लेकर क्या राय है.

इंस्टाग्राम यूजर कारेन सेल्विक @karenselvik नॉर्वे की रहने वाली हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 23 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. हाल ही में वो भारत में हैं, और रोचक तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट कर लोगों को एंटरटेन कर रही हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने एक वीडियो (Foreigner girl give Indian street food rating) पोस्ट किया, जिसमें वो भारतीय स्ट्रीट फूड्स को खाते नजर आ रही हैं. उन्होंने इन खानों को खाने के बाद, उसकी रेटिंग भी दी.

नॉर्वे की लड़की ने खाया इंडियन स्ट्रीट फूड
वीडियो में वो देसी अवतार में, सलवार-कुर्ता पहने दिखाई दे रही हैं. सबसे पहले वो गोलगप्पे खाती हैं. शख्स बड़े ही साफ-सफाई से, प्लास्टिक के दस्ताने पहनकर उन्हें पानीपुरी खिलाता नजर आ रहा है. उसके तीखे टेस्ट को महसूस करते ही कारेन का रिएक्शन बदल जाता है. वो आंखें बंद कर लेती हैं. उन्हें तीखा पसंद है, इस वजह से उन्होंने गोलगप्पों को 10 में से 10 अंक दिए. फिर वो दही भल्ले ट्राय करती हैं. दुकान से दही भल्ले लेने के बाद वो कार में बैठती हैं और उसे टेस्ट करती हैं. वो भी उन्हें खूब पसंद आता है, और उसे भी कारेन 10 में से 10 अंक ही देती हैं. इसके बाद वो कुछ वीडियोज में रोड पर बंदरों और कुत्तों के क्लिप दिखाती हैं, साथ ही ट्रैफिक के भी. उन्होंने अपने अकाउंट पर दिल्ली दर्शन से जुड़े कई रोचक वीडियोज भी पोस्ट किए हैं.

वीडियो हो रहा है वायरल
उनके इस वीडियो को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई भारतीयों को उनका ये अंदाज पसंद आया. बहुत से लोगों ने कमेंट कर प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि अगली बार छोले-भटूरे ट्राय करिए. वहीं एक ने कहा कि कारेन को खाते देख उन्हें भी भूख लग गई.

Back to top button