अमेरिका में पब्लिक टॉयलेट गई भारतीय लड़की, दिखी ऐसी चीज, तुरंत किया इस्तेमाल

अमेरिका जैसे देशों में ऐसी गजब की तकनीकें देखने को मिलती हैं, कि उसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं. पब्लिक टॉयलेट्स ही ले लीजिए. भारत में पब्लिक टॉयलेट्स अक्सर गंदे होते हैं, या फिर स्वच्छता उतनी नहीं बरती जाती, जितनी अमेरिका में बरती जाती है. हाल ही में एक भारतीय लड़की अमेरिका पहुंची और वहां पर उसने एक पब्लिक टॉयलेट का प्रयोग किया. उसे बाथरूम (Public toilet in USA viral video) में एक ऐसी चीज नजर आ गई, जिसे देखकर उसके तो होश उड़े, साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स के भी होश उड़ गए. लड़की ने उस खास चीज, या यूं कहें कि तकनीक का प्रयोग कर लोगों को दिखाया.

इंस्टाग्राम यूजर @varshagour99 ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो लोगों को काफी हैरान कर रहा है. इस वीडियो में वो अमेरिका के पब्लिक टॉयलेट (Indian girl in USA public toilet) का हाल दिखा रही हैं. वीडियो में वर्षा कहती हैं- “भारत के पब्लिक टॉयलेट कैसे होते हैं, सभी को पता है. आज मैं आपको बताती हूं कि अमेरिका में पब्लिक टॉयलेट कैसे होते हैं.”

अमेरिका में दिखा अनोखा टॉयलेट
वर्षा ने दिखाया कि वहां की टॉयलेट सीट पर सैनटरी सीट कवर लगे हैं. उसके लिए एक सेंसर पर हाथ लगाना पड़ता है. उन्होंने जैसे ही सेंसर पर हाथ लगाया, वैसे ही कमोड के ऊपर के कवर पर प्लास्टिक की पन्नी निकलकर बाहर आती है और पूरे सीट को घेर लेती है. इस तरह जो भी व्यक्ति बाथरूम इस्तेमाल करता है, वो सेंसर पर हाथ रखकर हर बार नई पन्नी बाहर निकाल लेता है और फिर उसी पर बैठ सकता है. इस तरह इंफेक्शन या गंदगी भी बाथरूम में नहीं फैलती है.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 16 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि ऐसी तकनीक भारत में भी आ जानी चाहिए. वहीं एक ने कहा कि भारत में तो लोग पन्नी चुरा ले जाएंगे. एक शख्स ने कहा कि वो 5 सालों से अमेरिका में रह रहा है, और उसने ऐसी तकनीक पहले कभी नहीं देखी है. जबकि एक शख्स ने कहा कि भारतीय टॉयलेट्स सबसे बेस्ट होते हैं.

Back to top button