शादी का कम था बजट, दूल्हा-दुल्हन ने कई मेहमानों का लिस्ट से काटा नाम, पर भेजा ऐसा कार्ड

किसी भी व्यक्ति के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है. वो इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए अपने दोस्त-रिश्तेदारों को आमंत्रित करते हैं, उन्हें सम्मान से बुलाते हैं. इसके लिए वो उन्हें शादी का कार्ड देते हैं. कई बार, अलग-अलग कारणों से लोग किसी रिश्तेदार या दोस्त को नहीं बुलाना चाहते, इसलिए उन्हें वो न ही कॉल करते हैं और न ही शादी का कार्ड (Couple send You’re Not Invited card for wedding) भेजते हैं. पर एक कपल ने तो कुछ अजीब ही हरकत की. इस कपल ने शादी बढ़ते बजट को कम करने के लिए कई मेहमानों के नाम लिस्ट से काट दिए, मगर उन्हें एक अजीब कार्ड भेजा, जिसे पढ़कर उन लोगों के होश उड़ गए.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट के ग्रुप r/weddingshaming पर हाल ही में @joyousfoodie यूजर ने एक पोस्ट लिखा, जिसमें उसने अपने कजिन के बारे में चौंकाने वाली बात बताई. उसने बताया कि कजिन की शादी (Bride Groom weird card viral) जल्द होने वाली है. वो एक गार्डेन में छोटी सी शादी करना चाह रहे हैं, क्योंकि उनका बजट ज्यादा नहीं है. उन्होंने इस शादी के लिए 2 सालों से सेव किया था, फिर भी इतना नहीं बचा पाए कि सभी दोस्त-रिश्तेदारों को आमंत्रित कर सकें. वो अपने शहर से करीब 5 घंटे की दूरी पर स्थित एक जगह पर शादी करने वाले हैं.

मेहमानों को भेज रहे अजीबोगरीब कार्ड
अब चूंकि शादी का बजट कम है, तो वो सिर्फ नजदीकी दोस्तों और परिवार को बुलाना चाहते हैं. जिन लोगों को वो नहीं बुला पा रहे हैं, उन्हें एक कार्ड भेज रहे हैं. दूल्हा-दुल्हन की ओर से भेजा जाने वाला ये कार्ड इस बात को बताने के लिए है कि वो शादी में उन्हें नहीं आमंत्रित कर पा रहे. कार्ड पर लिखा है- इस खास दिन में आप हमारे दिलों में हैं. कार्ड भेजने का कारण सिर्फ ये है कि वो उन लोगों को एहसास दिलाना चाहते हैं कि दूल्हा-दुल्हन ने उनके बारे में भी सोचा था, बस परिस्थितियों की वजह से बुला नहीं पाए. ये बात पोस्ट लिखने वाले यूजर को पसंद नहीं आई. उसने कहा कि अगर ऐसा कोई कार्ड भेजना भी था, तो उसे शादी के बाद भेजना बेहतर होता. पहले भेजकर वो मेहमानों को बुरा महसूस करवा सकते हैं, जिन्हें उन लोगों ने नहीं बुलाया.

मेहमानों को उठाने होंगे टेबल-चेयर
इतना ही नहीं, जिन मेहमानों को बुलाया गया है, उन्हें बुरा महसूस कराने का भी कपल ने तरीका खोज लिया है. जिन लोगों को बुलाया गया है, उन्हें अलग से मैसेज कर के भेजा गया है कि हर किसी को शादी के दिन काम करना पड़ेगा, क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वो शादी के कामों को अरेंज करने वाले लोग नियुक्त कर सकें. इस वजह से फंक्शन के लिए राशन आदि जैसी चीजों से लेकर, फंक्शन के दिन टेबल-चेयर आदि सेट करना भी मेहमानों की ही जिम्मेदारी होगी. लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट दिए और काफी हैरानी भी जताई है.

Back to top button