5 जून का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

5 जून का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन

5 जून का राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिनआज सूर्य वृषभ राशि में यथावत रहेगा और चंद्रमा कन्या राशि को त्यागकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इन दोनों को चित्रा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा आइए जानते हैं आज के राशिफल के बारे में….

मेष :-

मेष राशि के जातक आज पूरे दिन किसी खास काम में व्यस्त रहेंगे, नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृष :-

वृष राशि के जातकों के पुराने पड़े कार्य आज पूरे होंगे, निजी संबंधियों से आपको आज पूरी सहायता मिलेगी।

मिथुन :-

मिथुन राशि के जातकों को आज अपने अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा, व्यर्थ के काम में धन खर्च के योग भी बन रहे हैं।  

कर्क :-

कर्क राशि के जातक आज प्रयास करने के बाद भी कार्य पूर्ण करने में असफल रहेंगे।

सिंह :-

सिंह राशि के जातकों के आत्मविश्वास व मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं, अगर आप किसी परीक्षा में बैठ रहे हैं तो सफलता निश्चित है।

कन्या :-

कन्या राशि के जातक आज जो भी काम अपने हाथ में लेंगे उसमें उन्हें सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।

तुला :-

तुला राशि के जातक कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से खुश रहेंगे, आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
 
वृश्चिक :-

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा, धर्मकार्य में श्रद्धा बढ़ेगी।

धनु :-

धनु राशि के जातकों को आज मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, आध्यत्मिकता और धार्मिक यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

मकर :-

मकर राशि के जातकों से उनके अधिकारी आज प्रसन्न रहेंगे, कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।

कुंभ :-

कुंभ राशि के  जातक आज अपने भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।

मीन :-

मीन राशि के जातकों को आज किसी शुभ कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, नौकरी में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं।

Back to top button