तीज के पावन पर्व के अवसर पर हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए करेगी बड़ी घोषणा

सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि हरियाणा सरकार महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करेगी। हरियाणा सरकार तीज के पावन पर्व के अवसर पर महिलाओं को कई उपहार देगी। पहले भी हरियाणा सरकार महिलाओं को लेकर कई बड़े काम करती रही है। प्रदेश में पहले भी कई योजनाओं का महिलाओं को लाभ मिल रहा है। 

वहीं हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 7 अगस्त को हरियाली तीज का अवकाश होगा। नए साल के कैलेंडर में पहले 6 सितम्बर को हरियाली तीज का अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब बदल दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। हरियाली तीज पर बुधवार को स्कूल बंद रहेंगे जबकि 6 सितम्बर को नियमित कक्षाएं लगेंगी। इस बार प्रदेश सरकार जींद में राज्य स्तरीय तीज महोत्सव आयोजित करेगी, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। तीज महोत्सव में पूरे प्रदेश से लगभग 25 हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। 

Back to top button