1000 बच्चों का ‘बाप’ है 43 साल का शख्स, अगर अब पैदा की एक और संतान

किसी भी आदमी के लिए पिता बनने का एहसास बेहद खास होता है. जब एक पुरुष, पहली बार अपनी संतान को गोद में लेता है, तो वो कई तरह की भावनाओं को अपने अंदर महसूस करता है. पर नीदरलैंड का एक आदमी इस एहसास को इतनी बार महसूस कर चुका है, कि अब शायद उसे फर्क ही नहीं पड़ता! जिस आदमी की हम बात कर रहे हैं, वो 43 साल का है और लगभग 1000 बच्चों का बाप (Man father of 1000 children) बन चुका है. उसने इतने ज्यादा बच्चे पैदा कर लिए हैं कि अब आलम ये है कि अगर उसने एक और बच्चा पैदा किया, तो उसे 91 लाख रुपये का जुर्माना चुकाना होगा.
द सन वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जॉनथन मेयर (Jonathan Meijer) पर नेटफ्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है. इस शख्स के काफी चर्चे हैं. पर क्यों, इस शख्स ने ऐसा क्या किया है? दरअसल, जॉनथन 1-2 नहीं, बल्कि 1000 बच्चों के पिता हैं. उन्हें ठीक-ठीक याद भी नहीं है, हालांकि, वो अंदाजा लगाते हैं कि उनके करीब 1000 बच्चे तो अलग-अलग देशों में मौजूद हैं.
1000 बच्चों का है पिता
नीदरलैंड के 43 वर्षीय जॉनथन ने डेली मेल से बात करते हुए कहा था कि वो अपनी जिंदगी में कुछ सार्थक और अर्थपूर्ण करना चाहता था, इस वजह से उसने इस तरह समाज की सेवा करने का फैसला किया. असल में जॉनथन एक स्पर्म डोनर रह चुके हैं जो अब रिटायर हो गए हैं. उन्होंने अलग-अलग देशों में रहने वाले सैकड़ों कपल्स को स्पर्म डोनेट किया, जिसकी मदद से वो माता-पिता बन सके. पर अब बच्चों को संख्या इतनी ज्यादा हो गई है, कि माता-पिता को ये डर लगने लगा है कि आगे चलकर कहीं उनके बच्चे, अंजाने में अपने ही सौतेले भाई-बहनों के साथ रिश्ते में न आ जाएं.
26 साल की उम्र से शुरू कर दिया था स्पर्म डोनेशन
जॉनथन एक पार्ट टाइम म्यूजिशियन और यूट्यूबर हैं. उन्होंने बताया कि वो अपने कई बच्चों को मिल चुके हैं. वो सभी खुश नजर आते हैं. उनमें से कई अपने सौतेले भाई-बहनों से मिल चुके हैं और उनके साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं. उन्होंने कहा कि उनके डोनर बच्चे जानते हैं कि वो उनके पिता हैं, वो जॉनथन का नाम जानते हैं. इसके अलावा जॉनथन ने ही बड़े ध्यान से स्पर्म डोनेट करन के लिए माता-पिता का चयन किया है. उनका दावा है कि वो एक ओपन आइडेंटिटी डोनर हैं. उनका दावा है कि इस तरह उन्होंने सुनिश्चित किया कि उनके बच्चे इनब्रीडिंग से बच सकें. जॉनथन जब 26 साल के थे, तब से स्पर्म डोनेशन कर रहे हैं. उनका आंकलन है कि उनके करीब 550 बच्चे हैं, हालांकि, लोगों का मानना है कि वो 1000 तक हैं. एक बार तो उन्होंने एक महिला को स्पर्म डोनेट करने के लिए ट्रडिशनल तरीका अपनाया, यानी उस महिला से संबंध स्थापित कर के उसे स्पर्म डोनेट किया था. द सन के अनुसार अब अगर जॉनथन 1 और बच्चा करते हैं, तो उन्हें जुर्माने के रूप में 91 लाख रुपये से ज्यादा चुकाने पड़ेंगे.





