‘खाओ ना चना, कौन किया है मना …’ हड़का-हड़काकर चने बेच रही है महिला

एक वक्त था, जब हमारी ज़िंदगी में सोशल मीडिया नहीं था. हम किसी चीज़ को देखते थे और देखकर खुद ही उसे एक्सपीरियंस कर पाते थे. हालांकि अब चीज़ें काफी बदल चुकी हैं, अब हम अपने अनुभवों को फटाफट कैमरे में कैद करते हैं और इसे दुनिया के अरबों लोगों तक पहुंचा देते हैं. जिस पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देते हैं.

यूं तो कई बार आपको बहुत से ऐसे वेंडर्स मिल जाएंगे, जो रोड पर या फिर बस और ट्रेनों में अलग ही तरीके से कुछ न कुछ बेच रहे होते हैं. सोशल मीडिया के ज़माने में ये तुरत ही वायरल हो जाते हैं. आइए आपको दिखाते हैं एक ऐसी ही चना बेचने वाली महिला का अतरंगी स्टाइल, जो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

डांट-डांटकर चने बेच रही है महिला
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने हाथ में चने और मूंगफली की पैकेट से भरा हुआ ट्रे ले रखा है. वो अपनी बात कहना शुरू करती है- ‘अगर अगर आपको तरक्की के झंडे गाड़ने हैं और अपने रूतबे का रौब दिखाना हो, तो छत्तीसगढ़ी चना खाइए, जो आपकी नस-नस में जोश भर देगा.’ महिला ये सब कुछ हड़काने के स्टाइल में कह रही है. इतना ही नहीं वो आखिर में चिल्लाकर कहती है – ‘खाओ ना चना, कौन कर रहा है मना?’

लोग बोले – हम डर गए!
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @coolfunnytshirt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि बहुत से लोगों ने इसे लाइक किया है. सबसे दिलचस्प तो हैं, इस पर आए हुए कमेंट. एक यूज़र ने लिखा- इसे जल्दी ही बिगबॉस में जाना चाहिए, वहां चिल्लाने की ही ज़रूरत है. एक यूजडर ने पूछा- ‘चना बेच रही है या धमकी दे रही है?’ एक यूज़र ने लिखा- मुझे लगा स्क्रीन तोड़कर आ जाएगी.

Back to top button