शख्स ने करवाया DNA टेस्ट, 23 साल पहले के ऐसे राज से उठा पर्दा

इंसान अपनी जिंदगी में कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसका खामियाजा उन्हें जिंदगी भर भुगतना पड़ता है. ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ, जिसने एक डीएनए टेस्ट (Man DNA test match with baby reddit) करवाया, मगर उसे ऐसे राज का पता चला, जिसने उसके होश उड़ा दिए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इस शख्स ने अपनी पूरी कहानी को 5 साल पहले बयान किया था. भले ही ये घटना पुरानी हो, पर आज भी लोग इसके बारे में जब सुनते हैं, तो हैरान हो जाते हैं.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट के ग्रुप r/23andme पर 5 साल पहले एक शख्स ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा और लोगों को अपने हैरान करने वाले अनुभव के बारे में बताया. उसने बताया कि जब वो 20 साल का था, तब कुछ वक्त तक उसका एक लड़की से अफेयर था. इस अफेयर की वजह से वो लड़की प्रेग्नेंट हो गई थी और उसे एक बेटा होने वाला था. हालांकि, उस लड़की के कई अन्य लड़कों से भी अफेयर थे, ऐसे में ये सुनिश्चित करना मुश्किल था कि वो बच्चा किसका है. कोर्ट के ऑर्डर के बाद शख्स ने पेटर्निटी टेस्ट (Man found son after 23 years DNA test) करवाया, मगर रिजल्ट से पता चला कि वो पिता नहीं है. इसके बाद उसने उस लड़की का साथ छोड़ दिया.
डीएनए टेस्ट हुआ मैच
हैरानी इस बात की है कि 17 साल की उम्र में वो पहली बार पिता बन चुका था और उसकी एक गर्लफ्रेंड भी थी. उसके बावजूद उसका अफेयर दूसरी लड़की से हो गया. कहानी वहां से आगे बढ़ती है 2017 में. शख्स ने अपना ऑनलाइन डीएनए टेस्ट किया, सिर्फ ये जानने के लिए कि उसके परिवार का इतिहास क्या है. कहानी फिर आगे बढ़ी और 2019 तक पहुंची. शख्स का जिस लड़की से 23 साल पहले अफेयर था, उसके बेटे का जन्म हुआ. और 2019 ने उस लड़के ने ये जानने के लिए उसका असल पिता कौन है, अपना डीएनए टेस्ट किया. जिस वेबसाइट पर शख्स के टेस्ट की जानकारी मौजूद थी, उसी साइट पर लड़के ने भी अपनी जानकारी भरी, और हैरानी की बात ये है कि दोनों के टेस्ट रिजल्ट मैच हो गए.
मिलने आया बेटा
उस लड़के ने इस शख्स से कॉन्टैक्ट किया और जब सारी बात बताई, तो शख्स को समझ नहीं आया कि ये कैसे हो सकता है, क्योंकि 23 साल पहले रिजल्ट निगेटिव आया था. हालांकि, उस लड़की ने तब बार-बार जोर देते हुए ये बोला था कि वो बच्चा उसी का है, मगर उस शख्स को यकीन नहीं हुआ. 2019 तक शख्स की शादी को 19 साल हो चुके थे, बेटी 26 साल की हो गई थी, और 3 बेटे थे, जिनकी उम्र 11, 12 और 14 साल थी. 23 साल पहले पैदा हुए उस लड़के को उसकी नानी ने गोद ले लिया था. उस बूढ़ी औरत ने भी यही समझा कि इस शख्स ने पेटर्निटी टेस्ट को किसी तरह गलत बनाकर कोर्ट में पेश किया होगा और उसकी बेटी सच बोल रही थी.
लोगों ने दी प्रतिक्रिया
शख्स ने अपने पोस्ट में बताया कि एक दिन उसका बेटा और उसकी नानी उसके घर मिलने आए. पूरे परिवार से मिलकर उन लोगों में कुछ असहजता थी, मगर उन लोगों में काफी बातें हुईं और उन लोगों ने फैमिली फोटोज को देखा. शख्स ने लोगों को इस वाकये के बारे में बताया, पर लोगों के रिएक्शन मिले जुले थे. एक ने कहा कि इससे ये सबक मिलता है कि एक एक बार अगर टेस्ट करवाया है, तो दोबारा भी जरूर करवा लेना चाहिए. एक ने कहा कि जिस लैब ने टेस्ट किया होगा, उसने ही घपलेबाजी की होगी. एक ने बताया कि उसके घर में ऐसी ही घटना हुई.





