गजानन संकष्टी चतुर्थी पर इन उपाय से संकटों से पाएं मुक्ति, मनोकामना होगी पूरी

हर महीने में चतुर्थी का पर्व 2 बार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार सावन माह में गजानन संकष्टी चतुर्थी आज यानी 24 जुलाई 2024 को मनाई जा रही है। यह तिथि भगवान शिव के पुत्र भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है।
गजानन संकष्टी चतुर्थी के उपाय
ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से शमी के पेड़ की पूजा करने से भगवान गणेश जल्द प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आप गजानन संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को शमी के पत्ते अवश्य चढ़ाएं। इससे सभी तरह के दुख-संताप दूर होते हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
भगवान गणेश जी को दूर्वा बेहद प्रिय है। गजानन संकष्टी चतुर्थी पर पूजा के दौरान प्रभु को दूर्वा अर्पित करें। साथ ही ‘श्री गणेशाय नमः दूर्वांकुरान् समर्पयामि’ मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जातक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
अपनी मनोकामनाओं को पूरी करने के लिए गजानन संकष्टी चतुर्थी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद गुड़ से छोटी-छोटी 21 गोलियां बनाएं। इसे पूजा के दौरान गणपति बप्पा को अर्पित करें। इस उपाय को करने से प्रभु जातक की सभी मनचाही इच्छा पूरी करते हैं।
कब है गजानन संकष्टी चतुर्थी 2024
पंचांग के अनुसार, सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 जुलाई को सुबह 07 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो गई है। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 जुलाई को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में गजानन संकष्टी चतुर्थी का पर्व आज यानी 24 जुलाई को मनाया जा रहा है।





