मंगला गौरी व्रत से लेकर मासिक कालाष्टमी तक

सनातन धर्म में सावन के महीने को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस महीने का चौथा सप्ताह बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि इस सप्ताह में सोमवार व्रत, मंगला गौरी व्रत, गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत समेत आदि व्रत और पर्व पड़ रहें हैं। इसके अलावा, कई अन्य प्रमुख त्योहार भी मनाए जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं इस सप्ताह में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे।
सावन का पहला सोमवार (Sawan Somwar 2024 Date)
पंचांग के अनुसार, आज यानी 22 जुलाई से सावन के महीने की शुरुआत हो गई है। इसी दिन (22 जुलाई) सावन का पहला सोमवार व्रत है। मान्यता है कि सोमवार व्रत करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
मंगला गौरी व्रत 2024 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि 23 जुलाई को सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक है। अतः सावन माह का पहला मंगला गौरी व्रत 23 जुलाई को रखा जाएगा। धार्मिक मत है कि इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
गजानन संकष्टी चतुर्थी 2024
पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 जुलाई को सुबह 07 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 25 जुलाई को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में 24 जुलाई को गजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा।
मासिक कालाष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, 27 जुलाई, 2024 को अष्टमी तिथि रात 9 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसकी समाप्ति 28 जुलाई, 2024 को रात 7 बजकर 27 पर होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मान्य है। इसलिए पंचांग को देखते हुए इस माह यह पर्व 28 जुलाई को मनाया जाएगा।
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक, सावन महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 27 जुलाई 2024 को रात 09 बजकर 19 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 28 जुलाई 2024 को रात 07 बजकर 27 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में 27 जुलाई को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।





