तो यह है धोनी की टीम इंडिया का हिस्सा होने की असली वजह!

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गई, टीम की घोषणा करते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट विकेट कीपर बताया है, उन्होंने धोनी को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मौजूदा समय में बेस्ट विकेट कीपर बताते हुए इन्हें टीम में शामिल किया है। माना जा रहा था कि कोहली की जगह पर युवा खिलाड़ी रिषभ पंत को टीम में मौका दिया जा सकता लेकिन एमएसके प्रसाद ने धोनी को टीम में शामिल किया है।

ये भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट ने किया ये बड़ा फैसला: अगर पत्नी सास-ससुर से अलग रहने की जिद करे तो पति दे सकता है तलाक
तो यह है धोनी की टीम इंडिया का हिस्सा होने की असली वजह!ये भी पढ़े: अभी-अभी: PM मोदी और इस लड़की के बीच संबंध का हुआ बड़ा खुलासा, हैरान करने वाला सच आया सामने

ऋषभ पंत जिस तरह से लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं, उसे देखते हुए माना जा रहा था कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि हमारी उनपर नजर है। धोनी की खराब बल्लेबाजी के बारे में पूछे जाने पर चनयकर्ताओं ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में शामिल किए जाने का बचाव किया। आईपीएल के इस सीजन में धोनी कुछ खास नहीं कर सके हैं जिसके चलते उनके चयन पर सवाल खड़े किए जा रहे थे।

धोनी की तारीफ करते हुए एमएसके प्रसाद ने कहा कि हममे से अभी भी कई लोग हैं जो इस बात को मानते हैं कि धोनी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अच्छे विकेट कीपर हैं। उन्होंने कहा कि हम धोनी की सिर्फ बल्लेबाजी और फॉर्म के बारे में बात करते हैं लेकिन उनकी विकेट कीपिंग के बारे में बात नहीं करते हैं। धोनी को अमूल्य बताते हुए एमएसके प्रसाद ने कहा कि मैच के दौरान उनके बहुमूल्य टिप्स टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

धोनी के पास जबरदस्त दिमाग है और वह मैच के दौरान अहम मौकों पर काफी अहम टिप्स देते हैं, विराट कोहली के मार्गदर्शन के लिइए वह सबसे अच्छे

विकल्प साबित हैं। उन्होंने कहा कि धोनी की जबरदस्त कीपिंग पर लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं, जबकि लोग सिर्फ उनकी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हैं। धोनी की कीपिंग टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

पिछले 10-12 साल के अनुभव पर नजर डालें तो वह कभी भी विकेट के पीछे विफल नहीं हुए हैं, हम हमेशा उन्हें बल्लेबाज के तौर पर देखते हैं लेकिन विकेट के पीछे वह जिस तरह का बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं उसकी कम ही लोग तारीफ करते हैं, मेरे हिसाब से महेंद्र सिंह धोनी अभी भी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे अच्छे विकेट कीपर हैं और उनकी मौजूदगी टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकती है।

एमसएसके प्रसाद ने ऋषभ पंत के बारे में कहा कि वह हमारा लॉग टर्म समाधान हैं। रिषभ पंत के बारे में बात करते हुए एमएसके प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से वह खेल रहे हैं हम उनसे काफी प्रभावित हैं, लेकिन हम उन्हें भविष्य के खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं, वह निसंदेह भविष्य के लिए हमारा बेहतर विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है, हम उन्हें संवारेंगे और उनकी मदद करेंगे, हम इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि वह भविष्य में सफल हो।

Back to top button