राजस्थान के इस गांव में भूत बनकर डरा रहा भालू

पाली/हेमंत लालवानी: अरे भूत कौन-सा भालू से कम है! ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि राजस्थान के पाली जिले के सोजत शहर में भालू में आतंक मचा दिया है. इस गांव में पिछले कुछ दिनों से हर कोई डरा हुआ है. सोजत के पास भैसाणा गांव से दूदौड़ जाने वाले रास्ते पर जंगली भालू पिछले दो दिनों में 3 लोगों पर जानलेवा हमला कर चुका है. भालू का डर इतना है कि लोग खेत तक नहीं जा रहे हैं. हालांकि, वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगा दिया है . जोधपुर से एक्सपर्ट की टीम भी भैसाणा आई थी, लेकिन भालू एक बार भी नहीं दिखा. ऐसे में भालू को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी है.

भालू ने मचाया आतंक
दहशत के माहौल में इस गांव के लोगों पर भालू ने कई बार हमला भी किया है. भालू ने 2 दिन पहले प्रेम देवी, भंवर सिंह और शंभूनाथ पर पर हमला कर दिया. जिससे उन्हें कई जगहों पर चोटें आईं. इनमें से प्रेम देवी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. जबकि शंभूनाथ और भंवर सिंह का अस्पताल में इलाज किया गया.

पिंजरा लगाकर जाएगा पकड़ा

भालू जल्द से जल्द पकड़ में आए उसको लेकर वन विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है. भालू के हमले से लगातार हो रही घटनाओं के बाद वन विभाग की टीम ने यहां पर पिंजरा लगा दिया है. जोधपुर से ट्रेंकुलाइज की बंसीलाल भी टीम के साथ पहुंचे, लेकिन दिन भर भालू नहीं दिखा. हालांकि, वनरक्षक भंवरलाल ओम प्रकाश मुकेश कुमार और पुष्पेंद्र सिंह की टीम मौके पर मौजूद हैं. भालू के पैरों के निशान देखकर उसे ढूंढने का प्रयास भी किया जा रहा है.

अधिकारियों को दिख नहीं रहा भालू
वन विभाग सोजत के मनोज कुमार का कहना है कि भालू के हमले की घटनाओं को लेकर वन विभाग गंभीरता बरत रहा है. पिंजरा लगा दिया है. 2 दिन तक जोधपुर से रेस्क्यू टीम आई थी, लेकिन भालू वापस नहीं दिखा. फिर टीम चली गई. टीम जल्द से जल्दी भालू को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है.

Back to top button