मुंबई कांग्रेस ने की शहर इकाई प्रमुख को बदलने की मांग

इनमें से ज्यादातर नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के वरिष्ट नेत केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचें। ये सभी शहर में पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा करना चाहते हैं।

मुंबई कांग्रेस के 16 वरिष्ठ नेताओं ने शहर इकाई प्रमुख वर्षा गायवाड़ को बदलने की मांग की। दरअसल, राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने के लिए नेताओं ने ये मांग रखी। उन्हें लगता है कि लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर मध्य से जीत हासिल करने वाली वर्षा गायकवाड़ के पास संगठनात्मक स्तर पर काम करने के लिए समय नहीं है। सूत्रों ने बताया कि गायकवाड़ की कार्यशेली पर भी आपत्ति जताई गई।

इन नेताओं ने 16 जून को एक चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले मुंबई में पार्टी के कायाकल्प पर चर्चा के लिए समय की मांग की। इस चिट्ठी पर राज्य सभा सांसद और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य चंद्रकांत हंडोरे, शहर के पूर्व पार्टी प्रमुख जनार्दन चंदूरकर और भाई जगताप, वरिष्ठ नेता नसीम खान, सुरेश शेट्टी, मधु चव्हाण, चरणसिंह सपरा, जाकिर अहमद और महाराष्ट्र कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अमरजीत मन्हास के हस्ताक्षर शामल है।

कांग्रेस अध्यक्ष से मिलने दिल्ली पहुंचें पार्टी के नेता
इनमें से ज्यादातर नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के वरिष्ट नेत केसी वेणुगोपाल और राहुल गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंचें। ये सभी शहर में पार्टी को मजबूत करने को लेकर चर्चा करना चाहते हैं। महाराष्ट्र के मुद्दे पर बैठक कल होगी।

सूत्र ने कहा, “यूसीजी एनईटी (नेट) परीक्षा में गड़बड़ी के बाद वर्षा गायकवाड़ ने एक बार भी इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए किसी को भी पार्टी कार्यलय नहीं बुलाया। इस वजह से उन्हें उपनगरों में अलग से विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।” सूत्र ने आगे कहा, “13 महीने हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी के नेताओं को प्रेरित करने के लिए किसी भी गतिविधियों का नेतृत्व नहीं किया।” मुंबई के उत्तरी लोकसभा सीट के उम्मीदवार भूषण पाटिल ने भी दावा किया कि उन्हें पार्टी इकाई से कोई मदद नहीं मिली।

पिछली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुंबई की 36 सीटों में केवल चार ही सीट जीत पाई थी। हाल ही में खत्म हुए लोकसभा चुनाव में मुंबई की दो सीटों में कांग्रेस को एक पर जीत मिली।

Back to top button