टॉपर बाबू की ‘लल्लन टॉप’ आवाज में सुनिए, मेरा जीवन कोरा कागज…देखिए VIDEO

बिहार के आर्ट्स टॉपर का और विवादों का लगता है कि अटूट रिश्ता है। पिछले साल रूबी राय और इस बार के टॉपर गणेश ठाकुर पर भी सवाल उठ रहे हैं। असल में गणेश ठाकुर को संगीत में मिले अंक पर विवाद पैदा हो गया है। प्रैक्टिकल की परीक्षा में 70 में 65 अंक दिए गए है। बिहार-झारखंड के न्यूज चैनल जी पुरबैया ने अपनी जांच के आधार पर दावा किया है कि गणेश ठाकुर को संगीत के सुर और ताल की भी समझ नहीं है। हम आपको बता दें कि गणेश ठाकुर झारखंड के गिरिडीह के रहने वाले हैं और समस्तीपुर में आकर उन्होंने परीक्षा दी और टॉप कर गए। इस बीच शिक्षा राज्यमंत्री अशोक चौधरी ने गणेश ठाकुर विवाद पर कहा कि जिन्होंने गणेश से संगीत के बारे में सवाल पूछा है क्या वो संगीतज्ञ हैं। इस पूरे मामले में गणेश ठाकुर का कहना है कि वो टॉपर बन जाएंगे इसके बारे में उम्मीद तो नहीं थी लेकिन परीक्षा अच्छे से दिया था।

बिहार के आर्ट्स टॉपरसमस्तीपुर से शकीर अहमद की रिपोर्ट
1 जून 2017

यहाँ देखे विडियो:

जब गणेश ठाकुर से संवाददाता ने एक गाना गाने को कहा तो उन्होंने कहा कि वो एक SAD सॉंग गाएंगे। गणेश ठाकुर ने अपना पसंदीदा मेरा जीवन कोरा कागज, कोरा ही रह गया गाना गया। आप भी सुनिए गणेश ठाकुर की आवाज में गाया हुआ ये गीत

Back to top button