दूसरे अटैम्प्ड में ‘खत्म’ कर ली PHD स्टूडेंट ने LIFE, जीने नहीं दे रहा था पति

भोपाल। IIT कैम्पस, दिल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली 27 साल की पीएचडी स्टूडेंट मंजुला देवक का गुरुवार को भोपाल में अंतिम संस्कार किया गया। आरोप है कि मंजुला ने ससुरालवालों से तंग आकर मंगलवार शाम सुसाइड कर ली थी। मंजुला का परिवार भोपाल के साकेत नगर में रहता है। दिल्ली पुलिस को उसकी बॉडी कैम्पस के एक अपार्टमेंट में मिली थी। बुधवार को सूचना के बाद जब मंजुला का पति राजेश दिल्ली एम्स पहुंचा था, तो मंजुला के पिता ने उसे भगा दिया था। उनका आरोप है कि, मंजुला ने वर्ष, 2015 में भी हाथ की नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। पढ़ें पूरी खबर…
दूसरे अटैम्प्ड में 'खत्म' कर ली PHD स्टूडेंट ने LIFE, जीने नहीं दे रहा था पति
मां-बाप का दर्द…
मंजुला के पिता मनोज कुमार देवक ने कहा,’वो एक होनहार लड़की थी। वह अगले महीने अपनी थिसिस कम्पलीट करने वाली थी। लेकिन उसका पति और ससुरालवाले चाहते थे कि, वो भोपाल लौट आए और हाउस वाइफ बनकर रहे।’

ये भी पढ़े: जब पति ने कहा- मार ही डाल मुझे, इतना सुनते ही पत्नी ने कर दिया….

-मंजुला की मां सीमा ने जब एम्स, दिल्ली में अपनी बेटी का शव देखा, तो वो बेहोश हो गईं।

 
-पिता का आरोप है कि, वर्ष, 2013 में शादी से पहले ही तय हो गया था कि, मंजुला शादी के बाद पीएचडी करेगी। ससुरालवाले तब राजी हो गए थे, लेकिन बाद में उसे परेशान करने लगे। क्या मेरी बेटी पीएचडी के बाद चौका-बर्तन करती, झाड़ू-पौंछा लगाती?
 
-पिता ने कहा कि, उसके ससुरालवाले 20 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मेरी बेटी को उन्होंने प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। मंजुला का पति राजेश भोपाल में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की जॉब छोड़कर वर्ष, 2015 आईआईटी कैम्पस, दिल्ली में उसके साथ रहने चला गया था। राजेश शराब के नशे में मंजुला को परेशान करता था। लेकिन मंजुला ने इस डर से कभी किसी को नहीं बताया कि, कहीं कैम्पस के अधिकारियों को पता न चल जाए। उस दौरान भी मंजुला ने अपनी कलाई काटकर जिंदगी समाप्त करने की कोशिश की थी। हालांकि उसने अपनी छोटी बहन की खातिर चुप रहना मंजूर किया।’
-मंजुला के पिता का आरोप है कि, पिछले दो सालों से मंजुला और राजेश अलग-अलग रहने लगे थे। मंजुला उससे तलाक चाहती थी, लेकिन राजेश सामाजिक कलंक की वजह से ऐसा नहीं चाहता था।
 
-पिता ने बताया कि, मंजुला ने इंदौर स्थित एक कॉलेज से बीटेक के दौरान गोल्ड मैडल हासिल किया था। इसके बाद आईआईटी(दिल्ली) से एमटेक करने के बाद वो वॉटर रिसोर्स से पीचएडी कर रही थी।
दोस्त ने न्याय दिलाने बनाया पेज
-मंजुला की दोस्तों ने इसे हत्या करार देते हुए कहा है कि उसने अपने पति और ससुर की प्रताड़ना से तंग आ कर ये कदम उठाया है। दोस्तों ने ट्विटर पर मंजुला को जस्टिस दिलाने के लिए लड़ाई छेड़ दी है।
-इतना ही नहीं, सहेली प्रगति ने उसके और मंजुला के वॉट्सऐप चैट के कुछ स्क्रीन शॉट भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किए हैं। मंजुला के दोस्तों का कहना है कि वह पढ़ाई में बहुत ही होनहार थी।
-वह शादी के नाम से इतना डर गई थी कि उसने पति राजेश से तलाक के बाद दूसरी शादी का ख्याल तक दिमाग से निकला दिया था।
-मंजुला लगातार एमपी फॉरेस्ट विभाग में कार्यरत अपनी सहेली प्रगति के संपर्क में थी। वह हर अच्छी और बुरी बात प्रगति से शेयर करती थी।

पुलिस ने कहा खुदकुशी की वजह पता नहीं
-मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि मंजुला की बॉडी नालंदा अपार्टमेंट के फ्लैट में मंगलवार शाम 7.40 बजे लटकी हुई मिली थी।
-पुलिस की सूचना पर दिल्ली पहुंचे मंजुला के परिजन बुधवार देर रात उसका शव लेकर भोपाल पहुंचे थे, जहां से गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया।

पीएचडी अंतिम वर्ष की छात्रा थी मंजुला
-मंजुला आईआईटी कैंपस के फ्लैट नंबर 413 में रहती थी। वह मूल रूप से भोपाल की रहने वाली थी। एक साल पहले ही पढ़ाई के लिए वह दिल्ली गई थी।
-मंजुला पीएचडी अंतिम वर्ष की छात्रा थी और आईआईटी के नालंदा छात्रावास में रहती थी।
-मंजुला वाटर रिसोर्स में पीएचडी कर रही थी।

2013 में हुई थी शादी, भोपाल में रहता है परिवार
-मंजुला ने भोपाल के ही केंद्रीय विद्यालय से पढ़ाई की थी।
-उसकी शादी 2013 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजेश विरहा से हुई थी।
-राजेश और मंजुला की फैमिली भोपाल में रहती हैं।

Back to top button