रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए रिक्तियां बढ़ाकर 18 हजार की

RRB ALP भर्ती के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जा रही चयन प्रक्रिया (CEN 01/2024) के लिए पूर्व घोषित रिक्तियों की संख्या में तीन गुना बढ़ोत्तरी किए जाने की घोषणा की है। बोर्ड द्वारा 19 जून को जारी विज्ञप्ति के अनुसार अब इस भर्ती के लिए सभी जोन को मिलाकर कुल 18,799 ALP पदों को भरा जाएगा। बता दें इससे पहले RRB ने इस भर्ती के लिए 5,696 रिक्तियां विज्ञापित की थी।

RRB ALP Recruitment 2024: किस जोन में अब कितनी वेकेंसी
RRB द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार रिक्तियों की संख्या अब बढ़कर सबसे अधिक 3973 साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे के लिए हो गई हैं। इसी प्रकार साउथ सेंट्रल रेलवे के लिए 1949 पद और सेंट्रल रेलवे के लिए 1783 पद हो गए हैं। विभिन्न जोन के लिए संशोधित ALP रिक्तियां निम्नलिखित हैं:-

सेंट्रल रेलवे – 1783
ईस्ट सेंट्रल रेलवे – 76
ईस्ट कोस्ट रेलवे – 1595
ईस्टर्न रेलवे – 1382
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे – 143
नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे – 428
नॉर्दर्न रेलवे – 499
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे – 761
साउथ सेंट्रल रेलवे – 1949
साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे – 3973
साउथ ईस्टर्न रेलवे – 1001
सदर्न रेलवे – 726
साउथ वेस्टर्न रेलवे – 1576
वेस्ट सेंट्रल रेलवे – 729
वेस्टर्न रेलवे – 1376

बता दें कि RRB ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना 20 जनवरी 2024 को जारी की थी और आवेदन प्रक्रिया 19 फरवरी तक चली थी। इसके बाद अब लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है, जिसके लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाने का इंतजार उम्मीदवार कर रहे हैं। इस बीच बोर्ड ने रिक्तियां की संख्या 3 गुना बढ़ाए जाने की घोषणा की है।

Back to top button