भारतीय कैदियों के गुर्दे श्रीलंका में निकाले गए

एजेन्सी/कोलम्बो : मार्च माह के पहले सप्ताह में कथित रूप से वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद श्रीलंका में रुके रहने के आरोप में गिरफ्तार किये गए 8 भारतीयों में से 6 के गुर्दे निकाले गए थे. यह मामला श्रीलंका में एक कथित अंग प्रत्यारोपण गिरोह से जुडा बताया जा रहा है. कोलम्बो क्राइम डिविजन ने मजिस्ट्रेट अदालत से कहा कि गिरफ्तार किये गए 8 भारतीयों में से 6 के गुर्दे गायब थे. मामला कथित अंग प्रत्यारोपण गिरोह से जुडा है.पुलिस ने अंग प्रत्यारोपण गिरोह को जांच के घेरे में लिया है. भारतीय पुलिस की शिकायत पर श्रीलंका के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच शुरू कर दी है. गत जनवरी में भी भारतीय पुलिस द्वारा 60 गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए 6 श्रीलंकाई डाक्टरों के खिलाफ मामले दर्ज करने की खबर सामने आई थी.





