ट्रेन में लड़का कर रहा था लड़की को प्रपोज, शख्स ने बना लिया वीडियो

आजकल लड़के-लड़कियां अपने प्यार का इजहार पब्लिक प्लेस पर करते हैं जिससे दुनिया को उनकी मुहब्बत के बारे में पता लग जाए. उन्हें लगता है कि हर कोई उन्हें सपोर्ट करेगा, उनकी इस खुशी में शामिल होगा. पर जरूरी नहीं है कि बाकी लोगों को ये सब देखकर वैसा ही महसूस हो, जैसा वो कपल महसूस कर रहे होंगे. हाल ही में नीदरलैंड (Netherland couple propose in tram viral video) में एक लड़के ने ट्राम (शहरों में चलने वाली एक प्रकार की ट्रेन) के अंदर अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया. वहां बैठे एक शख्स ने इस पल का वीडियो बना लिया, पर उसे ट्रेन में बैठे सहयात्रियों को देखकर काफी गुस्सा आया.
इंस्टाग्राम यूजर @onyisimadagaska एक कंटेंट क्रिएटर हैं. उनके अकाउंट पर हजारों फॉलोअर्स हैं. हाल ही में वो नीदरलैंड की ट्राम में सफर कर रहे थे, जब उन्हें एक क्यूट कपल (Boy propose girl in tram viral video) नजर आए. लड़का, अपनी गर्लफ्रेंड को ट्रेन में प्रपोज कर रहा था. विदेशों में ये आम बात है कि लोग अपने पार्टनर को भीड़-भाड़ वाली जगह पर प्रपोज करते हैं. फिर उन्हें देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देने लगते हैं.
ट्राम में किया लड़की को प्रपोज
पर नीदरलैंड की ट्रेन में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. लड़का प्रपोज करने के लिए घुटनों पर बैठ गया. लड़की ने भी शर्माकर उसके प्रपोजल को मान लिया. कंटेंट क्रिएटर को ये पल काफी प्यारा लगा और उसने इसका वीडियो बनाया, साथ ही खुद भी तालियां बजाने लगा. पर उसे हैरानी और गुस्सा अन्य लोगों को देखकर हुआ. वो इसलिए क्योंकि बाकी लोग बिल्कुल शांत होकर बैठे थे. न ही किसी ने ताली बजाई, और न ही कोई रिएक्शन दिया. उसने बाकी लोगों से बोला कि इस बात पर तो ताली बनती है, मगर किसी ने नहीं किया. फिर वो ट्राम से उतरा और अपने गुस्से को वीडियो के माध्यम से निकाला. उसने कहा कि अगर ये अमेरिका होता तो वहां लोग तालियां बजाने लगते, शायद नीदरलैंड में लोगों को लोगों को प्यार नहीं पसंद है.
वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 24 लाख व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बहुत से लोगों का कहना है कि इसमें प्रपोज करने वाले व्यक्ति की भी गलती थी. सारी खूबसूरत जगहों को छोड़कर उसे प्रपोज करने के लिए सिर्फ ट्राम ही मिली थी! एक ने कहा शायद लोगों को लगा होगा कि वो प्रैंक कर रहा है, क्योंकि ट्राम में आखिर कौन प्रपोज करता है!





