हैवी व्हीकल फैक्ट्री में अप्रेंटिसशिप का मौका, 10वीं एवं आईटीआई पास कर सकते हैं अप्लाई

सरकारी नौकरी की खोज कर रहे ऐसे युवा जो 10वीं या आईटीआई उत्तीर्ण हैं उनके लिए खुशखबरी है। हैवी व्हीकल फैक्ट्री अवाडी में ट्रेड अप्रेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में भाग लेने के लिए इच्छुक हैं वे ऑफलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म निर्धारित अंतिम तिथि 22 जून 2024 सायं 4:45 बजे तक निर्धारित पते पर अवश्य भेज दें। एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार एक बार पात्रता एवं मापदंड की जांच अवश्य कर लें।

पात्रता एवं मापदंड
इस भर्ती में नॉन आईटीआई पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आईटीआई पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण किया हो। इस भर्ती में आवेदन के समय अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 24 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 22 जून 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट avnl.co.in पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित ऑफलाइन एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे पूर्ण जानकारी के साथ भरकर एवं सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच करके निर्धारित पते “मुख्य महाप्रबंधक, भारी वाहन कारखाना, अवाडी, चेन्नई – 600054, तमिलनाडु के पते पर भेज दें।

कितने पदों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 253 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें से नॉन आईटीआई के लिए के लिए कुल 92 पदों पर एवं आईटीआई अप्रेंटिसशिप के 161 पदों पर नियुक्तियां की जानी है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं।

Back to top button