भारत-पाक बॉर्डर पर करोड़ों की हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

पंजाब: फिरोजपुर अंतरराष्ट्रीय भारत पाक बॉर्डर के नजदीक बीएसएफ की एक 155 बटालियन में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास एक कथित नशा तस्कर को 200 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है ।

यह जानकारी देते हुए बीएसएफ के कंपनी कमांडर बीएस नेगी बीओपी गट्टी हयात ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि जब बीएसएफ के जवान पेट्रोलिंग कर रहे थे तो उन्होंने बुध सिंह पुत्र करनैल सिंह वासी गांव चकभंगे वाला को संदिग्ध हालत में मोटरसाइकिल पर चक्कर काटते देखा और जब उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उससे 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई

उन्होंने बताया कि इस आरोपी को बीएसएफ द्वारा थाना ममदोट की पुलिस के हवाले किया गया है और इस केस की जांच सब इंस्पेक्टर दविंदर सिंह द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा बुध सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है ।पूरक जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड रुपए बताई जाती है ।

Back to top button