उत्तराखंड HC ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते दो जून तक रहेगा बंद

नैनीतालः उत्तराखंड उच्च न्यायालय ग्रीष्मकालीन अवकाश के चलते सोमवार से बंद रहेगा। अब अगले महीने तीन जून को हाईकोर्ट नियमित सुनवाई के लिए खुलेगा। गुरुवार को उच्च न्यायालय में आखिरी कार्य दिवस था। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

आगामी 27 से 31 मई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इसी प्रकार एक और दो जून शनिवार और रविवार को पुन: हाईकोर्ट साप्ताहिक अवकाश के चलते बंद रहेगा, जिसके चलते अब हाईकोर्ट सोमवार यानी तीन जून को खुल सकेगा।

Back to top button