पहले बने थे DSP, 2 बार क्लियर किया था UPSC का एग्जाम, अब मिली डेड बॉडी

खरखौदा (सोनीपत)/दिल्ली। दिल्ली के बेरसराय फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में सोमवार को पूल साइड पार्टी के दौरान एक ट्रेनी आईएएस ऑफिसर की स्वीमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। ट्रेनी आईएएस आशीष दहिया (30) सोनीपत के खरखौदा का रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि हादसा लेडी कलीग को डूबने से बचाने के दौरान हुआ।
पहले बने थे DSP, 2 बार क्लियर किया था UPSC का एग्जाम, अब मिली डेड बॉडी
– सोनीपत के मटिंडू गांव के रहने वाले आशीष दहिया का जन्म 15 जनवरी 1986 को हुआ था।
– उनके पिता कृषि विभाग से बतौर खंड कृषि अधिकारी रिटायर्ड हैं, जबकि मां गवर्नमेंट टीचर रिटायर्ड हैं। वहीं पत्नी भी आईएएस की तैयारी कर रही हैं।

ये भी पढ़े: RCA: क्रिकेट संघ के लिए घमासान, रुचिर मोदी और सीपी जोशी में सीधा मुकाबला

– ट्रेनी आईएएस से पहले आशीष ने वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में 8वां रैंक प्राप्त किया था और बतौर डीएसपी सिरमौर में पद संभाला था।
– इसके बाद सिविल सर्विसेज में 411वां रैंक हासिल की और भारतीय रेवेन्यू सर्विसेज के तहत फरीदाबाद में बतौर आबकारी आयुक्त के रूप में नियुक्ति मिली।
– आशीष ने यहीं हार नहीं मानी और फिर से यूपीएससी क्लियर किया और अपने रैंक में सुधार करते हुए 53वां रैंक हासिल किया।
– इसके बाद से वे बतौर ट्रेनी आईएएस ट्रेनिंग ले रहे थे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।

 
भारत पेट्रोलियम में भी कर चुके थे जॉब
– आशीष दहिया ने पहली से दसवीं तक की शिक्षा सोनीपत के लिटिल एंजेल स्कूल से प्राप्त की। 2003 में सोनीपत के हिंदू विद्यापीठ बारहवीं की।
– वर्ष 2008 में एनआईटी कुरुक्षेत्र से 4 वर्ष में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा किया और भारत पेट्रोलियम नोएडा में दो वर्ष तक मैनेजर के पद पर नौकरी की।
– इसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की।
यूं हुआ हादसा
– पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, बेर सराय स्थित फॉरेन सर्विस इंस्टीट्यूट में सोमवार को पूल साइड पार्टी हो रही थी। यह प्रोग्राम ट्रेनी आईएएस, आईएफएस और आईआरएस के अफसरों ने बनाया था।
– ट्रेनी अफसरों ने पुलिस को बताया कि पार्टी के दौरान तैरने का प्रोग्राम रखा गया, तभी एक महिला अफसर डूबने लगीं। उन्हें बचाने के लिए आईएएस आशीष दहिया समेत कुछ अफसर पहुंचे। महिला अफसर को बचा लिया गया, लेकिन आशीष पूल में किसी को नहीं दिखे। कुछ देर बाद उनकी बॉडी पानी में दिखी दिखी।
– आशीष को उनके फ्रेंड्स फोर्टिस हॉस्पिटल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को शक है कि पार्टी के दौरान ऑफिसर्स ने शराब पी थी। नशे की हालत में यह हादसा हुआ है।
Back to top button