सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन का परिणाम जारी

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन के परिणाम की घोषिणा कर दी है। जो उम्मीदवार सीआरपीएफ परीक्षा-2023 में कांस्टेबल (टेक/ट्रेड्समैन/पायनियर/मिन) के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) में उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट- rect.crpf.gov.in. के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

सीआरपीएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा 2023 सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में 01 से 12 जुलाई तक आयोजित की गई थी। यह भर्ती अभियान कांस्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) पदों के लिए कुल 9,212 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

सूची के अनुसार, कुल 67,398 उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

कैसे चेक करें रिजल्ट?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rect.crpf.gov.in. पर जाएं।
मुखपृष्ठ पर अधिसूचना अनुभाग ढूंढें।
“सीआरपीएफ परीक्षा-2023 में कांस्टेबल (टेक/ट्रेड्समैन/पायनियर/मिन) के कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) का परिणाम” शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पीडीएफ जांचें।
आगे की आवश्यकता के लिए एक मुद्रित प्रति डाउनलोड करें और अपने पास रख लें।

Back to top button