लुधिआना: सैंट्रल जेल में भिड़े कैदी, एक को हमला कर किया लहुलुहान

ताजपुर रोड की सैंट्रल जेल में बंद एक बंदी पर अन्य बंदियों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। घायल बंदी की पहचान सूरज कुमार के रूप में हुई है।

घायल बंदी सूरज ने सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि उस पर नशा तस्करी व स्नैचिंग के मामले दर्ज होने के चलते वह लुधियाना की सैंट्रल जेल में बंद है। उसकी गिनती जेल के एक सैल ब्लाक में है। उक्त सैल ब्लॉक में गैंगस्टर किस्म के बंदी भी बंद हैं। आज उनके साथ मामूली बात को लेकर तकरार हो गई।

बाद दोपहर जब वहबाथरूम में जा रहा था तो उसके साथ सैल में बंद अन्य बंदियों ने टाइलों से हमला करके गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसके चलते उसके सिर व मुंह से खून निकलने लगा। घायल अवस्था में जेल कर्मचारियों ने तुरंत उसे जेल हॉस्पिटल पहुंचाया जहां मैडीकल अधिकारी ने उसकी हालात को देखते हुए सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। उधर जेल प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है।

Back to top button