सीमावर्ती गांव में BSF की कार्रवाई, हेरोइन की बड़ी खेप सहित हथियार बरामद…

बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर और पंजाब पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑप्रेशन के दौरान सीमावर्ती गांव मोदी में 26 करोड़ की हेरोइन सहित एक 30 बोर की पिस्टल, 37 जिंदा राउंड और 6 इल्यूमिनेट बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सीमा से बिल्कुल नजदीक है और इस खेत को भी एक बड़े ड्रोन के जरिए फेंका गया था। पिछले एक सप्ताह के दौरान बी.एस.एफ. और पुलिस को भारी मात्रा में हैरोइन की खेप और हथियार मिल रहे हैं।





