टीपीएससी जेई मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, tpsc.tripura.gov.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस परीक्षा का आयोजन 3 से लेकर 5 मई, 2024 तक जूनियर इंजीनियर की रिक्तियों के लिए किया जाएगा। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। टीपीएससी जेई एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके टीपीएससी जेई एडमिट कार्ड के बिना मुख्य परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

आपको बता दें कि उम्मीदवारों को टीपीएससी जेई मुख्य प्रवेश पत्र 2024 को डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

उल्लिखित विवरण
आवेदक का नाम
रोल नंबर
फोटो और हस्ताक्षर
लिंग
जन्म की तारीख
अभ्यर्थियों की श्रेणी
परीक्षा की तारीख और समय
परीक्षा स्थल
परीक्षा केंद्र कोड
परीक्षा परामर्शदाता के हस्ताक्षर
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?
सबसे पहले उम्मीदवार त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट, https://tpsc.tripura.gov.in/ पर जाएंगे।
उसके बाद जूनियर इंजीनियर, टीईएस ग्रेड-वी (ए) और वी (बी) की मुख्य परीक्षा के लिए प्रोविजनल एडमिशन सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें।
अपने क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
एडमिट कार्ड उम्मीदवार की स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

Back to top button