भारत के उपराष्ट्रपति को भी चूना लगा चुका है शख्स! ये है करोड़पति पानवाला

आपने अक्सर सड़क के किनारे पान की गुमटियां देखी होंगी. कई लोग पान के शौकीनों को पान खिलाकर अपना घर चलाते हैं. दस रुपये का पान बेच कई लोगों का गुजारा मुश्किल से होता है. लेकिन राजस्थान में एक शख्स इस पान की वजह से करोड़पति बन गया. इस शख्स की पान की गुमटी की चर्चा हर कोई करता है. दरअसल, लोग अगर इस शख्स के पास पान खाने नहीं आना चाहते, तो सिर्फ उसे देखने के लिए गुमटी तक खींचे आते हैं.

ये पानवाला दो करोड़ का सोना पहनकर पान बेचता है. जी हां, शख्स को सोने के कई हार, कंगन और कान में कई कुण्डल पहनकर पान बेचते देखा जाता है. शख्स का खुद कहना है कि वो दो किलो से ऊपर के सोने के गहने पहनता है. इतने गहने पहनकर शख्स अपनी गुमटी खोलता है और फिर लोगों को पान खिलाना शुरू कर देता है. पानवाले को देखने के लिए उसकी गुमटी पर लोगों की भीड़ लगी रहती है.

बेहद मशहूर है यहां के पान
हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बीकानेर के सट्टा बाजार में स्थित मूलसा फूलसा पान वाले की. ये दुकान करीब 93 साल पुरानी है. पहले इसे मूलचंद और फूलचंद नाम के भाई चलाते थे. लेकिन अब इसे फूलचंद मूलचंद के बेटे के साथ चलाता है. इस दुकान के पान खाने वालों में भारत के पूर्व राष्ट्रपति भी शमिल हैं. यहां पान की कई वेरायटी मिलती है. इसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. पान की कीमत भी पंद्रह से बीस रुपये के बीच है, जो इसे काफी किफायती बनाती है.

ऐसे पड़ा गहनों का शौक
फूलचंद को दुकान पर गहनों से लदकर पान लगाते देखा जाता है. फूलचंद के मुताबिक़, वो करीब दो किलो सोना पहनता है. इसमें कान की कई बालियां, हाथ में कई तरह के कंगन और गले में सोने की कई चेन शामिल है. उसकी अँगुलियों में भी कई अंगूठी नजर आती है. सोने की कीमत जिस तरह बढ़ रही है, इस हालत में गहनों की कीमत दो करोड़ से ऊपर की बताई जा रही है. लेकिन इन गहनों को पहनकर भी मूलचंद पान ही बेचना पसंद करते हैं.

Back to top button