निकाह में दूल्हे ने पहनी रुपयों से बनी जैकेट, टोपी पर भी लगे नोट!

भारत में किसी भी मान्यता की शादी हो, उसमें शगुन के तौर पर रुपये देने का चलन काफी पुराना है. आज के वक्त में लोग रुपये-पैसे की डिमांड नहीं करते, फिर भी शुभ अवसर पर लोग दूल्हा-दुल्हन को शगुन पकड़ा ही देते हैं. इसी कड़ी में नोटों की माला का भी रिवाज है. लोग दूल्हे को नोट से बनी माला पहनाते हैं. पर क्या आपने कभी नोट से बनी जैकेट और टोपी देखी है? (Groom wear 20 rupees note jacket video) इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नोट से बनी जैकेट-टोपी आदि नजर आ रही है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @afshana8784 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जो काफी हैरान करने वाला है. वो इसलिए कि इसमें लोग दूल्हे को रुपयों से बनी जैकेट और टोपी (Groom wear jacket cap made of notes video) पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि ये इस्लाम धर्म के निकाह का वीडियो है, हालांकि, वो इस रस्म से सहमत नहीं हैं, उनका मानना है कि इस तरह पैसों का दिखावा करना गलत है.

दूल्हे को पहना दी नोटों की माला
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं शख्स को 20 रुपये की नोटों से बनी एक हाफ जैकेट पहनाई जा रही है. उस जैकेट में बटन भी लगे हैं, जिसे कोई औरत बंद कर रही है. फिर एक औरत नोटों से बनी टोपी भी पहनाती है. एक युवक बगल में नोटों की माले पकड़े खड़ा है. जैसे ही दूल्हा बैठता है, वो युवक उसे माला भी पहना देता है. माले के ऊपर लाइट भी लगी है. आसपास बैठे लोग भी दूल्हे को उत्सुकता से देख रहे हैं.

वीडियो पर लोगों ने की टिप्पणी
इस वीडियो को 11 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक शख्स ने लिखा- “पैसों की इतना नुमाइश करना अच्छी बात नहीं है, इससे अल्लाह नाराज होते हैं.” एक व्यक्ति ने कहा- “एक ने कहा कि ये सब बकवास है, इस्लाम में ये सब हराम है.” एक ने मजाक में कहा- लगता है दूल्हे की पान की दुकान है. एक ने कहा- “दूल्हा चोरी हो जाएगा!”

Back to top button