नाखून में फंसाई छन्नी, मार्केट में आ गई चाय छानने की नई तकनीक

चाय के शौकीनों को अगर चाय से जुड़ी कोई भी चीज दिखा दो तो उन्हें चाय पीने की तीव्र इच्छा होने लगती है. इस वजह से आप सोशल मीडिया पर चाय से जुड़ी कई रील्स देखेंगे, जिसमें लोग चाय पीते, या बनाते हुए नजर आ जाएंगे. इन वीडियोज को चाय प्रेमियों के खूब लाइक मिलते हैं. पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद शायद चाय (Filtering tea with nail viral video) के शौकीन, चाय पीना ही बंद कर देंगे. वो इसलिए क्योंकि इसमें एक महिला चाय छानने के लिए अजीबोगरीब तकनीक का प्रयोग कर रही है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @love_nail_yogesh नेल आर्टिस्ट योगेश का अकाउंट है जिसे 13 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. इस अकाउंट पर शख्स अलग-अलग तरह के नाखूनों (Nail with tea strainer viral video) के डिजाइन बनाकर उनके वीडियोज पोस्ट करता है और अपना प्रचार करता है. हाल ही में अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो वायरल हो रहा है. वो इस वजह से क्योंकि इस वीडियो में नाखून को छन्नी का रूप दे दिया है.

चाय छानने का वीडियो वायरल
नेल आर्टिस्ट ने ऐसा नेल एक्सटेंशन बनाया है, जिसके आगे एक छन्नी लगी हुई है. नाखून के बीच में गड्ढा बना है, उसके अंदर जाली लगी है. उससे जब चाय छानी जा रही है, तो चाय की पत्ती उसमें जमा हो जा रही है और चाय नाखून से बाहर निकलकर पेपर कप में गिर जा रही है. वैसे देखे जाए तो ये काफी दिमाग लगाकर बनाया गया होगा, पर ऐसा अजीबोगरीब आइडिया आना भी हैरानी की बात है.

Back to top button