गर्मियों में अंगूर की लस्सी से करें दिन की हेल्दी और टेस्टी शुरुआत

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
काले अंगूर- 50 ग्राम
दही- 250 ग्राम
चीनी- 40 ग्राम
भुना जीरा- 1 चुटकी
नमक- स्वादानुसार
बर्फ- जरूरत के मुताबिक
विधि :
अंगूर की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें धोकर अच्छे से पीस लें।
इसके बाद दही लें और इसमे चीनी, नमक और बर्फ डाल दें और ब्लेंडर की मदद से पीस लें।
अब तैयार हुए मिक्सचर में भुना जीरा डालें और बस तैयार है आपकी टेस्टी अंगूर की लस्सी।





