पानी से भरे 3 ग्लास को किया बैलेंस, फिर सीढ़ियां चढ़ने लगा कुत्ता

कुत्ते बेहद समझदार जीव होते हैं. इस वजह से सुरक्षा एजेंसियां उन्हें नियुक्त कर लेती हैं. उन्हें थोड़ी सी ट्रेनिंग देकर वो सारे काम करवाए जा सकते हैं, जो इंसानों के बड़े काम आते हैं. जासूसी करना हो या फिर खोई हुई चीज को खोजना, कुत्ते सब कर लेते हैं. कुत्ते तो इतने प्रशिक्षित होते हैं कि वो छुपा हुआ बम भी खोज लेते हैं. इन दिनों एक कुत्ते का वीडियो वायरल (Dog balance 3 glass water viral video) हो रहा है, जिसमें वो एक साथ 3 ग्लास बैलेंस कर के चल रहा है, वो भी सीढ़ी पर.
इंस्टाग्राम अकाउंट @lovelypets422 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें एक कुत्ता अपने मुंह के जरिए और सिर पर 3 ग्लास बैलेंस कर के सीढ़ी चढ़ते नजर आ रहा है. ये आर्मी का डॉग (Army dog balance 3 glass video) लग रहा है, क्योंकि उसके ट्रेनर ने आर्मी की यूनिफॉर्म पहनी है. कुत्तों को ऐसी ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वो ऐसी असाधारण चीजों को अंजाम दे पाएं, हालांकि, उनकी ये ट्रेनिंग भी काफी मुश्किल होती है.
कुत्ते ने मुंह में दबोचा ग्लास
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ते ने अपने मुंह में एक छोटी लकड़ी दबाई हुई है. लकड़ी के दोनों कोनों पर दो ग्लास बैलेंस किए हुए हैं. इसके अलावा उसने सिर के ऊपर भी एक ग्लास को रखा है. तीनों ग्लासों को बैलेंस करने के बाद वो सीढ़ी से ऊपर चढ़ रहा है. सीढ़ी पर चढ़ते हुए वो बहुत बच-बचकर चल रहा है जिससे ग्लास नीचे न गिर जाए. उसका ट्रेनर उसे ऊपर चढ़ने में उसको मोटिवेट कर रहा है. ऊपर चढ़ जाने के बाद वो उसके सारे ग्लास को उतार देता है. आगे की एक दूसरी क्लिप में भी कुत्ते के मुंह में लकड़ी फंसाकर ग्लास को बैलेंस किया जा रहा है.





