बड़ी चालाकी से बनाया था लॉटरी का टिकट, जीत भी लिए थे 8 करोड़ रुपये!

धोखे से पैसा कमाने के लिए अपराधी कई तरह के तरीके अपनाते हैं. एक जोड़े ने इसके लिए एक फर्जी लॉटरी का टिकट का सहारा लिया लेकिन उनसे एक मामूली सी चूक हो गई जिससे उनका भांडा फूट गया और वो पुलिस के हत्थे चढ़ गए. यह मामला अमेरिका में फ्लोरिडा के एक जोड़े ने कथित तौर पर दो फटे हुए स्क्रैच-ऑफ टिकटों को एक साथ जोड़कर लॉटरी अधिकारियों को 10 लाख डॉलर यानी 8 करोड़ 33 लाखा रुपयों का चूना लगाने की कोशिश की.

पेंसाकोला न्यूज जर्नल के हवाले से एक पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, किरा एंडर्स और उसके साथी डकोटा जोन्स ने दो टिकटों को फाड़ कर, एक टिकट के ऊपरी आधे हिस्से और दूसरे के निचले आधे हिस्से को सावधानीपूर्वक एक साथ जोड़ दिया, जिससे यह एक विजयी टिकट जैसा लगे. इस जोड़ी ने दावा किया कि उनका फ्रेंकस्टीन टिकट विजेता था, लेकिन उन्हें जल्द ही पता चल गया क्योंकि वे दो अलग-अलग स्क्रैच-ऑफ के सीरियल नंबर की जांच करना भूल गए थे.

एस्कोम्बिया काउंटी शेरिफ ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि यह टीवी के लिए बनी फिल्म जैसी स्थिति होगी. साफ था कि उन्होंने दो टिकट लिए थे, उनकी टिकट में एक तरफ एक सीरियल नंबर था, दूसरी तरफ दूसरा सीरियल नंबर था. खासकर जब भी ऐसा दिखावा किया जाता है कि दस लाख डॉलर जीत लिए हैं, तो इस टिकट पर तो जांच तो होगी ही.

मार्च में फ्लोरिडा लॉटरी में धोखाधड़ी का टिकट जमा करने के कई दिनों बाद एंडर्स और जोन्स कथित तौर पर एक लॉटरी एजेंट से मिलने गए थे. उनके आने के बाद पैसा बरसाने की जगह, कथित धोखेबाजों को हिरासत में ले लिया गया और अलग से पूछताछ की गई.

एंडर्स ने कथित तौर पर दावा किया था कि उसकी टिकट बारिश से गीली हो गई थी, इसलिए इसे और अधिक बर्बाद होने से बचाने के लिए उसे उस पर टेप लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा. पुलिस के अनुसार, जब उससे दोनों हिस्सों के बेमेल बैकसाइड के बारे में पूछताछ की गई, तो एंडर्स ने पहले इस पर हैरानी जताई, फिर तर्क दिया कि टिकट को सही तरीके से टेप नहीं किया गया था. एंडर्स ने बताया था कि वह जोन्स के साथ जीत का बंटवारा करने और एक सैलून खोलने की योजना बना रही थी.

Back to top button