खतरनाक जीव को निगल गया था कोबरा, मरना था कन्फर्म, फिर ऐसे बची जान!

सांप कितना खतरनाक जीव होता है, इसके बारे में तो आप जानते ही होंगे. ये भी जानते होंगे कि सांपों में कोबरा कितना जहरी है. पर कोबरा से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें उस सांप ने ऐसा काम किया है, जिसे देखकर आपको उसके बारे में एक और चौंकाने वाली बात पता चलेगी. वीडियो (Cobra snake swallow monitor lizard video) में कोबरा सांप एक दूसरे खतरनाक जीव को निगले हुए नजर आ रहा है. फिर वो उस जीव को बाहर उगल देता है. ये वीडियो दिल दहला देने वाला और घिनौना है, इस वजह से इसे कमजोर दिल वाले तो बिल्कुल भी न देखें!

इंस्टाग्राम यूजर @shyam_govindsar एक प्रशिक्षित सांप पकड़ने के एक्सपर्ट हैं. वो अक्सर ऐसे वीडियोज़ पोस्ट करते हैं जिसमें वो सांप या अन्य किसी जीव को रेस्क्यू (Cobra snake rescue video) करते नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने एक कोबरा सांप का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो उसे रेस्क्यू कर रहे हैं. पर ये रेस्क्यू काफी अलग है. कोबरा सांप ने ने खतरनाक जीव को निगल लिया, जिसके बाद उस सांप को बचाने के लिए उस जीव को बाहर निकालना जरूरी था. ये जीव मॉनिटर छिपकली है, जो जहरली, लंबी और खौफनाक लगती है.

सांप ने खा ली छिपकली
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले सांप के मुंह के बाहर लटकती हुई एक पूंछ नजर आ रही है. फिर धीरे-धीरे कर के सांप उस जीव को उगलता है और बाहर निकालने लगता है. उसके मुंह से थूम भी निकल आता है. अंत में जब जीव पूरा बाहर आता है तो दिखाई पड़ता है कि वो एक मॉनिटर छिपकली है. श्याम वहां बैठे, उस सांप को छिपकलनी निकालने में मदद करते नजर आ रहे हैं.

Back to top button