ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये टेस्टी पुडिंग, खाकर मन हो जाएगा प्रसन्न

कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
2 मध्यम पके आम
1 1/2 कप नारियल का दूध
3 बड़े चम्मच शहद
4 बड़े चम्मच चिया बीज
1/4 चम्मच दालचीनी
2 बड़े चम्मच पिसी हुई बादाम
विधि :
सबसे पहले आमों को धोकर छील लें। फिर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और मुलायम प्यूरी बना लें।
एक कटोरा लें और उसमें चिया सीड्स को गर्म नारियल के दूध, शहद और थोड़ी सी दालचीनी के साथ मिलाएं। इसे अच्छे से टॉस करके रात भर के लिए भिगो दें।
सुबह इसे बाहर निकालें और ताजा आम की प्यूरी डालकर पकवान तैयार करें और ऊपर से ठंडा चिया पुडिंग और ताजे आम के टुकड़े और उसके बाद बादाम डालें, परतों को दोहराएं।
इसके बाद एक घंटे के लिए फ्रिज में रखें। मैंगो चिया पुडिंग बनकर तैयार है।





