मैंगो शेक से कई गुना स्वादिष्ट होती है Strawberry Papaya Smoothie

कितने लोगों के लिए : 2

सामग्री :

स्ट्रॉबेरी – एक कप
पपीता – एक कप
एप्पल जूस – 1/2 कप
चीनी स्वादानुसार

विधि :
स्ट्रॉबेरी पपीता स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरीज को अच्छे से धो लें।
इसके बाद पपीते को धोकर इसका छिलका हटा लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब एक मिक्सर में स्ट्रॉबेरी और पपीते को डालकर पीस लें।
इसमें चीनी और एप्पल जूस मिलाकर दोबारा ग्राइंड करें।
बस तैयार है आपकी टेस्टी और कूल-कूल स्ट्रॉबेरी पपीता स्मूदी।

Back to top button