बुजुर्गों को अपनी पॉटी बेच सकते हैं युवा, होगी इतनी कमाई…!

इंसान हो या जानवर, किसी भी जीव का मल बेहद घिनौना माना जाता है और उसके निस्तारण के लिए उपाय बनाए जाते हैं. पर क्या आपने कभी सुना है कि मल बेचकर कोई पैसे कमा सकता है? इन दिनों एक अजीबोगरीब ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसके बारे में एक डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया है कि युवा इसका फायदा उठा सकते हैं. आजकल के युवा अपनी पॉटी (Gen Z sell poop to boomers) बुजुर्गों को बेचकर पैसे कमा सकते हैं. इसके जरिए वो इतने रुपये कमा सकते हैं कि उसके जरिए वो अपनी कॉलेज की फीस तक चुका पाएंगे. पर ये होगा कैसे और इसकी क्या जरूरत है?
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार डॉ मॉन्टी लेमैन, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक रिसर्च फेलो हैं. उनका कहना है कि Gen-Z (1995 से 2010 के बीच पैदा हुए लोग) अपनी पॉटी Boomers (1945 से 1965 के बीच पैदा हुए लोग) को बेच सकते हैं. इस तरह वो पैसे कमा सकते हैं. अब सवाल ये उठता है कि ऐसा क्यों होगा? (Poop selling business) रिपोर्ट के मुताबिक faecal microbiota transplants (FMT) एक तरह का मेडिकल ट्रीटमेंट है जिसमें मल का एक छोटा सैंपल, स्वस्थ इंसान, यानी युवा की बड़ी आंत से निकालकर अस्वस्थ इंसान, यानी बुजुर्ग व्यक्ति की बड़ी आंत (Colon) में डाला जाता है.
बीमारियों से बचाने में आएगा काम
इस तरह Clostridioides difficile infection (C-diff) नाम की बीमारी का इलाज किया जा सकता है जो उम्रदराज लोगों को ज्यादा हो सकती है. इस बीमारी की वजह से बुजुर्गों को सेपसिस, कोलाइटिस हो सकता है और मौत भी हो सकती है. स्वस्थ इंसान के मल में ऐसे गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो अस्वस्थ इंसान की आंत में मौजूद बुरे बैक्टीरिया को खत्म कर उन्हें स्वस्थ बना सकते हैं. साल 2013 से एफएमटी को एक्सपेरिमेंटल ड्रग की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके जरिए कब्ज जैसी भी समस्याओं का इलाज किया जा रहा है.
चूहों पर किया गया एक्सपेरिमेंट सफल हुआ था
डॉक्टर ने बताया कि चूहों पर किए गए इसी तरह के एक्सपेरिमेंट से ये पता चला है कि युवा चूहे के अच्छे बैक्टीरिया को जब बुजुर्ग चूहे की आंत में डाला गया तो उम्र की वजह से होने वाली दिमागी और इम्यून सिस्टम से जुड़ी समस्याओं पर काबू पाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर चूहों पर की गई टेस्टिंग इंसानों पर भी कारगर रही, तो फिर युवा पैसे कमाने के लिए अपने मल को बुजुर्गों को बेच सकते हैं. इस तरह वो अपनी कॉलेज की फीस तक चुका पाएंगे. उन्होंने ये बात एक अखबार से बात करते हुए बताई. डेली स्टार ने कैलम हैरिस नाम के एक 21 साल के इंजीनियरिंग स्टूडेंट से इसके बारे में पूछा, तो उसने कहा कि अगर उसे पैसे मिलेंगे, तो वो खुशी-खुशी अपनी पॉटी बेच देगा.





