CBSE रिजल्ट: नोएडा की रक्षा बनी टॉपर, टॉप-3 में चंडीगढ़ के 3 स्टूडेंट्स


ये भी पढ़े: दिल्ली में घुसे है लश्कर के 20 आतंकी, भीड़भाड़ वाले इलाकों को बना सकते हैं अपना निशाना
रिजल्ट सुबह साढ़े 10 बजे जारी हुआ है। सीबीएसई ने रिजल्ट तीन सरकारी वेबसाइट पर अपलोड किया है। छात्र इन वेबसाइट www.results.nic.in और www.cbseresults.nic.in व www.cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
देशभर के 10,678 स्कूलों के 10,98,891 छात्रों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इसमें 4,60,026 छात्राएं और 6,38,865 छात्र शामिल हुए। सीबीएसई की वेबसाइट पर रिजल्ट देखा जा सकेगा। पिछले साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परिणाम 21 मई को जारी हुआ था।
ये भी पढ़े: रविवार को आएंगे CBSE 12वीं के नतीजे, ग्रेस मार्क्स पॉलिसी होगी लागू
सीबीएसई प्रबंधन के मुताबिक, हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार इस साल भी मॉडरेशन पॉलिसी के तहत छात्रों को अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इन अंकों का लाभ देने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मॉडरेशन कमेटी भी गठित की जा चुकी है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉगइन करें
रिजल्ट के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
संबंधित वेबसाइट का पताः http://cbse.nic.in/ and http://cbseresults.nic.in/





