कविता खन्ना ने गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ने का किया एलान

भाजपा गुरदासपुर से हमेशा सेलिब्रिटी कार्ड खेलती रही है, लेकिन इस बार पठानकोट के हलका सुजानपुर के बीजेपी पूर्व विधायक स्थानीय नेता दिनेश बब्बू को टिकट दी गई है। इसके विरोध में भाजपा नेता स्वर्ण सलारिया और कविता खन्ना आ गए थे।
गुरदासपुर के पूर्व सांसद और एक्टर विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने गुरदासपुर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। कविता खन्ना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कई राजनीतिक दलों ने मुझे उनकी टिकट से इलेक्शन लड़ने के ऑफर किए और इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। मेरा निर्णय है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। मैं गुरदासपुर के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए काम करती रहूंगी। खासकर हमारे बच्चों और युवाओं के लिए।
भाजपा ने गुरदासपुर से दिनेश बब्बू को टिकट दिया था। इसके बाद कविता खन्ना ने इस पर नाराजगी जताई थी।





