नीतीश के साथ मिलकर पीएम मोदी ने किया तय, इस नेता को बनाएंगे राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार!

नई दिल्‍ली। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की बातें होने लगी। नीतीश की इस मुलाकात के बाद सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हुआ कि क्‍या नीतीश बिहार में आरजेडी का साथ छोड़ बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले हैं।

नीतीश के साथ मिलकर पीएम मोदी ने किया तय, इस नेता को बनाएंगे राष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार!

यह सवाल इसलिए ज्‍यादा महत्‍व रखता है क्‍योंकि बीते दिन शुक्रवार को नीतीश कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी द्वारा आयोजित एक लंच पार्टी में नहीं पहुंचे थे और उसके अगले ही दिन पीएम मोदी के बुलाने पर उनके साथ लंच के लिए चले गए।

वहीं दूसरी ओर एक चर्चा यह भी है कि नीतीश राष्‍ट्रपति चुनाव में एनडीए का समर्थन करने वाले हैं। इसलिए वह पीएम मोदी के साथ राष्‍ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा करने के लिए इस भोज में शामिल हुए थे। हालांकि इस भोज के बाद बाहर निकले नी‍तीश ने इन बातों पर कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन सूत्रों की मानें तो एनडीए ने अपना राष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार तय कर लिया है।

यह भी पढ़ें :– अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का सेक्स वीडियो हो गया लीक, बॉलीवुड संग हॉलीवुड में हलचल…

नीतीश के सा‍थ हुई इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी और बीजेपी की ओर से अब बस औपचारिक ऐलान करना बाकी रह गया है। आपको बता दें कि राष्‍ट्रपति पद के लिए बीजेपी के पास कई नाम हैं। इसमें आरएसएस चीफ मोहन भागवत, विश्‍व हिन्‍दू परिषद अध्‍यक्ष प्रवीण तोगडिया और बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी का नाम भी शामिल है।

Back to top button