बिहार: इंस्टाग्राम पर लड़की का वीडियो वारयल होने पर युवक ने की खुदकुशी

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हुआ। एक लड़का के परिजन का आरोप है कि लड़की के परिजन और स्थानीय पुलिस के द्वारा टॉर्चर किये जाने के कारण उनके पुत्र ने ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस को वहां से एक सुसाइड पत्र मिला है, जिसमें इस बात की चर्चा है।
नालंदा में किराए के कमरे में रह रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक सिलाव थाना क्षेत्र के वरनौसा गांव निवासी नरेश सिंह का पुत्र राहुल कुमार है जो शिवाजी कॉलनी में रहकर आर्मी की तैयारी कर रहा था। घटना के संबंध में मृतक के चाचा का म्कहना है कि गांव के ही किसी लड़की का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में दो दिन पूर्व सिलाव थाना की पुलिस ने राहुल को थाना बुलाकर उससे पूछताछ भी की थी। उनका कहना है कि राहुल ने पुलिस और लड़की के परिजनों के द्वारा प्रताड़ित करने की वजह से ही आत्महत्या कर लिया। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के शिवाजी कॉलनी की है।
घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट
परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही लहेरी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। बताया जाता है कि वह सुसाइड नोट राहुल के द्वारा ही लिखा गया है। उस सुसाइड नोट में लिखा है जो वीडियो वायरल हुआ है उससे उसका कोई लेना देना नहीं है। इस मामले में लड़की के परिवार के द्वारा उसे लगातार टॉर्चर किया जा रहा था। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।





